फेसबुक ने बंद किया ब्लैकबेरी से एप सपोर्ट, ब्लैकबेरी निराश

ब्लैकबेरी स्मार्टफोन कस्टमर्स के लिए अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि व्हाट्सएप के बाद अब फेसबुक ने ब्लैकबेरी ओएस से सपोर्ट बंद करने का ऐलान किया है.

Advertisement
ब्लैकबेरी से बंद हुआ फेसबुक एप का सपोर्ट ब्लैकबेरी से बंद हुआ फेसबुक एप का सपोर्ट

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 12:07 PM IST

पहले व्हाट्सएप और अब फेसबुक ने ब्लैकबेरी स्मार्टफोन सपोर्ट बंद करने का फैसला किया है. यानी ब्लैकबेरी के स्मार्टफोन में सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक एप के जरिए यूज नहीं किया जा सकेगा. इसके लिए वेबसाइट का सहारा लेना होगा.

बता दें कि पिछले महीने व्हाट्सएप ने ऐलान किया है कि 2016 के आखिर तक BlackBerry 10 सहित ब्लैकबेरी ओएस से सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा.

Advertisement

ब्लैकबेरी ने जताई है निराशा
ब्लैकबेरी डेवलपर रिलेशन के सीनियर मार्केटिंग मैनेजर लोउ गैजोला ने ब्लॉगपोस्ट में लिखा है,' फेसबुक के इस फैसले से हम काफी निराश हैं. कई यूजर्स इन एप्स को पसंद करते हैं. हमने फेसबुक से इस फैसले को वापस लेने का जोर डाल रहे हैं लेकिन वो अपने फैसले पर अडिग हैं.'

फेसबुक से फैसला वापस लेने को भी कहा
उन्होंने ब्लॉग में ब्लैकबेरी यूजर्स से यह अपील की है कि सोशल मीडिया पर #IloveBB10Apps यूज करते हुए फेसबुक को बताएं कि‍ आप इसके बारे में कैसा फील कर रहे हैं. हालांकि हमने यूजर्स को बेस्ट एक्सपीरिएंस देने के लिए काफी मेहनत किया है और इन एप्स के दूसरे ऑप्शन तलाश रहे हैं.

लोउ गैजोला ने कहा है कि फेसबुक ब्लैकबेरी के लिए API का सपोर्ट खत्म कर रहा है जिसका मतलब एप काम करना बंद कर देगा. हालांकि यह साफ नहीं है कि फेसबुक ऐसा करना कब से शुरू करेगा. अगर कंपनी ने API सपोर्ट बंद करना शुरू कर दिया है तो फेसबुक एप अभी भी ब्लैकबेरी वर्ल्ड एप स्टोर में मौजूद क्यों हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement