iPhone7 और iPhone7 Plus के लॉन्च के बाद एप्पल की ऑफिशियल साइट से आईफोन के पुराने मॉडल गायब थे. कंपनी की ग्लोबल साइट से iPhone 5S के साथ-साथ iPhone 6 और iPhone 6 Plus हटा लिए गए थे.
इसका असर पर भी देखने को मिला. ऐसे अनुमान लगाए जा रहे थे कि अब भारत में iPhone 6, iPhone 6 Plus और iPhone 5S की ब्रिकी नहीं की जाएगी. लेकिन ये खबर गलत निकली.
हमारी सहयोगी इंडिया टुडे से हुई बातचीत में कंपनी ने बताया कि ये आईफोन भारत में बंद नहीं हुए है, बल्कि इनकी ब्रिकी भारत में होती रहेगी.
भारत के सबसे सस्ते आईफोन माने जाने वाले iPhone 5S की उपलब्धता भारतीय बाजार में करीब 22 हजार की कीमत पर बनी रहेगी. वहीं, इसके साथ iPhone 6, iPhone 6 Plus, iPhone SE, iPhone 6S और iPhone 6S Plus की ब्रिकी भी जारी रहेगी.
स्वाति गुप्ता