यूं तो कोई भी मां-बाप अपने बच्चे को कहीं भी अकेले छोड़कर जाना पसंद नहीं करते हैं लेकिन कई बार परिस्थियां ऐसी हो जाती हैं कि उन्हें बच्चे को घर पर अकेले छोड़कर जाना पड़ता है. हालांकि मां-बाप बच्चे को अकेला उसी हालत में छोड़ते हैं जब वो खुद इस बात से आश्वस्त हो जाते हैं कि उनका बच्चा समझदार हो गया है और कुछ वक्त के लिए खुद को संभाल सकता है.
बावजूद इसके बच्चे को घर पर अकेला छोड़कर जाना किसी मुसीबत से कम नहीं है. ऐसे में कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप अपनी चिंता को कुछ हद तक कम कर सकते हैं.
1. बच्चे के पास और आप भी वक्त-वक्त पर उसकी खोज-खबर लेते रहें.
2. बच्चे को बुला सके.
3. बच्चे को घर के किसी एक कोने या कमरे में बंद मत करें. वरना कोई अनहोनी होने पर वो बाहर ही नहीं निकल पाएगा.
4. बच्चे को अपने सामने दरवाजा बंद करना और खोलना सिखाएं. उसे ये भी बताएं कि ऊपर की कुंडी लगाने की जगह वो नीचे की कुंडी लगाए.
5. बच्चे के खाने-पीने की चीजें डाइनिंग टेबल पर ही रखकर जाएं ताकि भूख लगने पर वो किचन में न जाए. किचन में गैस से आग लगने का खतरा हमेशा बना रहता है.
6. बच्चे को कुछ होमवर्क देकर जाएं जिससे वो उसी में व्यस्त रहे. होमवर्क न भी हो तो उसे कुछ क्रिएटिव काम देकर जाएं जिससे उसका समय भी जल्दी बीत जाएगा और वो कुछ ऐसा नहीं करेगा जो खतरनाक साबित हो सकता है.
भूमिका राय