US Open से पहले बड़ा झटका! वर्ल्ड नंबर-1 Jannik Sinner OUT, घुटने की चोट ने रोका

वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने दाएं घुटने की चोट के कारण US Open 2026 से नाम वापस ले लिया है. व‍िम्बलडन खिताब जीतने के बाद से सिनर कोर्ट से दूर थे और मॉन्ट्रियल व सिनसिनाटी टूर्नामेंट भी नहीं खेले. पांच ग्रैंड स्लैम जीत चुके इटैलियन स्टार ने कहा कि उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए अभी और समय चाहिए.

Advertisement
न्यूयॉर्क में नहीं दिखेगा स‍िनर का जलवा (Photo: PTI) न्यूयॉर्क में नहीं दिखेगा स‍िनर का जलवा (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • न्यूयॉर्क ,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:27 AM IST

न्यूयॉर्क में शुरू होने वाले साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम US Open से पहले बड़ा झटका लगा है. दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी Jannik Sinner ने दाएं घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है. 25 साल के इटैलियन खिलाड़ी ने कहा कि वह 30 अगस्त से शुरू होने वाले मेन ड्रॉ तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे.

Advertisement

सिनर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अपने फैसले की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि वह अपनी टीम और मेडिकल स्टाफ के साथ लगातार रिकवरी पर काम कर रहे थे, लेकिन आखिरकार US Open से हटने का कठिन फैसला लेना पड़ा.

कोर्ट पर लौटे, लेकिन रिकवरी पूरी नहीं हुई
सिनर पिछले कुछ दिनों से मोंटे कॉर्लो में अभ्यास कर रहे थे. हालांकि, कोर्ट पर लौटने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि दाएं घुटने की समस्या से उबरने के लिए अभी और समय चाहिए. उन्होंने लिखा कि न्यूयॉर्क उनके दिल के बेहद करीब है और वह वहां के फैंस के सामने खेलने को लेकर उत्साहित थे. ऐसे में US Open मिस करना उनके लिए निराशाजनक है.

व‍िम्बलडन जीतने के बाद से नहीं खेला कोई टूर्नामेंट
सिनर ने पिछले महीने व‍िम्बलडन का खिताब जीता था. फाइनल में उन्होंने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर लगातार दूसरी बार ऑल इंग्लैंड क्लब का खिताब अपने नाम किया. इसके बाद घुटने की चोट के कारण उन्होंने मॉन्ट्र‍ियल और स‍िनस‍िनाटी के हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट से भी नाम वापस ले लिया. ये दोनों टूर्नामेंट यूएस ओपन की तैयारियों के लिहाज से अहम माने जाते हैं.

Advertisement

अब कब होगी अल्कारेज-स‍िनर की टक्कर?
सिनर के हटने से US Open में कार्लोस अल्कारेज के साथ संभावित मुकाबला भी नहीं हो सकेगा. पिछले कुछ वर्षों में दोनों की प्रतिद्वंद्विता पुरुष टेनिस की सबसे चर्चित राइवलरी में शामिल रही है.

2025 में दोनों खिलाड़ी लगातार तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल में आमने-सामने पहुंचे थे. पिछले यूएस ओपन के फाइनल में कार्लो ने चार सेट में जीत दर्ज कर सिनर का खिताब बचाने का सपना तोड़ दिया था.

सिनर ने 2024 के यूएस ओपन फाइनल में टेलर फ्रिट्ज को सीधे सेटों में हराकर खिताब जीता था. वहीं अल्कारेज ने गुरुवार को बताया था कि दाएं हाथ की कलाई की चोट से उबरने के बाद वह न्यूयॉर्क में खेलने के लिए तैयार हैं.

44-3 का रिकॉर्ड, 6 खिताब और 5 ग्रैंड स्लैम
सिनर के लिए 2026 का सीजन शानदार रहा है. उन्होंने अब तक 44 मैच जीते हैं और सिर्फ 3 गंवाए हैं. इस दौरान उनके नाम 6 खिताब रहे. हालांकि, फ्रेंच ओपन में उन्हें निराशा झेलनी पड़ी थी. जुआन मैनुअल सेरुंडोलो के खिलाफ दूसरे दौर के मैच में वह दो सेट की बढ़त गंवा बैठे थे. गर्मी ने भी उस मुकाबले में उनकी मुश्किलें बढ़ाई थीं.इसके बाद सिनर ने ब्रेक लिया और व‍िम्बलडन में शानदार वापसी की. वहां खिताब जीतने के साथ उन्होंने अपने करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया.

Advertisement

2019 के बाद पहली बार कोई ग्रैंड स्लैम मिस करेंगे
सिनर ने 2019 US Open से अपने ग्रैंड स्लैम करियर की शुरुआत की थी. उसके बाद से वह लगातार हर मेजर टूर्नामेंट में खेलते रहे. अब चोट के कारण US Open 2026 से हटने के साथ ही यह सिलसिला टूट जाएगा. 2019 में ग्रैंड स्लैम डेब्यू के बाद पहली बार सिनर किसी मेजर टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »