टोक्यो ओलंपिक की 121 दिवसीय टॉर्च रिले शुरू, 47 शहरों से गुजरेगी

टोक्यो ओलंपिक की 121 दिवसीय टॉर्च रिले गुरुवार को शुरू हो गई, जो 23 जुलाई को टोक्यो में उद्घाटन समारोह के साथ समाप्त होगी. रिले की शुरूआत फुकुशिमा से हुई, जो 2011 के भूकंप, सुनामी और परमाणु संयंत्रों से रिसाव की त्रासदी झेल चुका है. उस हादसे में करीब 18000 लोग मारे गए थे.

Advertisement
Japanese torchbearer (Reuters) Japanese torchbearer (Reuters)

aajtak.in

  • टोक्यो,
  • 25 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 11:24 AM IST
  • टॉर्च रिले 23 जुलाई को टोक्यो में उद्घाटन समारोह के साथ समाप्त होगी
  • इस रिले में करीब 10000 धावकों के भाग लेने की उम्मीद है

टोक्यो ओलंपिक की 121 दिवसीय टॉर्च रिले गुरुवार को शुरू हो गई, जो 23 जुलाई को टोक्यो में उद्घाटन समारोह के साथ समाप्त होगी. रिले की शुरूआत फुकुशिमा से हुई, जो 2011 के भूकंप, सुनामी और परमाणु संयंत्रों से रिसाव की त्रासदी झेल चुका है. उस हादसे में करीब 18000 लोग मारे गए थे.

टॉर्च सबसे पहले अजुसा इवाशिमिझू ने थामी, जो 2011 महिला विश्व कप जीतने वाली जापान की टीम की अहम सदस्य थीं. सफेद ट्रैक सूट पहनकर वह टॉर्च को इंडोर फुटबॉल अभ्यास केंद्र से बाहर लेकर गईं. उनके साथ 2011 विश्व कप के बाकी 14 सदस्य और कोच नारियो ससाकी भी थे. सभी ने सफेद ट्रैक सूट पहन रखे थे.

Advertisement

कोरोना महामारी के कारण दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं थी, लेकिन इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की गई. स्थानीय आयोजन समिति के प्रमुख और पूर्व ओलंपियन सेइको हाशिमोतो ने कहा, ‘टोक्यो 2020 की टॉर्च जापान और दुनिया के नागरिकों के लिए आशा की किरण लेकर आएगी.’

प्रशंसकों को सड़क के साथ कतार बनाकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए खड़े रहने की ताकीद थी. उन्हें जोर से चिल्लाने या नारे लगाने से भी रोका गया था. आयोजकों ने कहा कि अगर दर्शकों से समस्या होगी, तो वे रिले का रास्ता बदल देंगे या रिले रोक देंगे.

दर्शकों ने दिशा-निर्देशों का पालन भी किया. 63 साल के सेत्सुको हाशिमोतो ने कहा, ‘दस साल पहले यहां परमाणु हादसा हुआ था. उसके बाद आज का दिन देख रहा हूं. मेरी उम्र में यह आखिरी टोक्यो ओलंपिक है. मैं काफी भावुक महसूस कर रहा हूं.’

Advertisement

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा, ‘ओलंपिक टॉर्च रिले आज से शुरू हो रही है, जो ओलंपिक और पैरालंपिक के असल मायने समझने का सुनहरा मौका है.’ इस रिले में करीब 10000 धावकों के भाग लेने की उम्मीद है, जो जापान के 47 शहरों से गुजरेगी. कोरोना महामारी के कारण पिछले साल स्थगित हुए ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »