टेनिस कोर्ट पर 30 दिसंबर को होगी सेरेना विलियम्स की वापसी

सेरेना ने सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में कहा, 'टेनिस कोर्ट में वापसी की बात से ही काफी खुश हूं.'

Advertisement
सेरेना विलियम्स सेरेना विलियम्स

विश्व मोहन मिश्र

  • वॉशिंगटन ,
  • 25 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:31 PM IST

अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स टेनिस कोर्ट पर वापसी करने जा रही हैं. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अपने पहले बच्चे के जन्म के चार महीने बाद सेरेना फिर से अपने पेशेवर करियर में वापसी के लिए तैयार हैं.

अपने करियर में 23 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं 36 वर्षीय सेरेना विलियम्स 30 दिसंबर को मुबादाला वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप के दौरान एक प्रदर्शनी मैच में सातवीं विश्व वरीयता प्राप्त येलेना ओस्टापेंको से भिड़ेंगी.

Advertisement

एजेंसी के मुताबिक टेनिस कोर्ट पर अपनी वापसी के लिए उत्सुक सेरेना ने सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में कहा, 'टेनिस कोर्ट में वापसी की बात से ही काफी खुश हूं.'

उल्लेखनीय है कि सेरेना ने इस साल सितंबर अपनी बेटी-एलेक्सिस ओलम्पिया ओहानियान को जन्म दिया. अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी ने इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद से किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »