ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर से बाहर हुए पूर्व चैंपियन राफेल नडाल

लगभग हार चुके मैच में वापसी करने के बाद फर्नान्डो ने नडाल को कोई मौका ना देते हुए पांचवें सेट को 2-6 से जीतने के साथ ही मैच को भी अपने नाम कर लिया.

Advertisement
फर्नान्डो वरडैस्को से हारकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले राउंड से ही बाहर हुए राफेल नडाल फर्नान्डो वरडैस्को से हारकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले राउंड से ही बाहर हुए राफेल नडाल

सूरज पांडेय

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 2:21 PM IST

स्पैनिश टेनिस प्लेयर राफेल नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले ही राउंड में बाहर हो गए हैं. नडाल को स्पेन के ही फर्नान्डो वरडैस्को ने हराया. फर्नान्डो ने चार घंटे और 41 मिनट तक चले इस मैराथन मुकाबले में नडाल को 6-4, 6-3, 6-7, 4-7, 2-6 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया.


मैच की शुरुआत के दो सेट आसानी से जीत चुके नडाल और उनके प्रशंसकों ने सोचा था कि वो ये मैच आसानी से जीतकर आगे बढ़ जाएंगे. लेकिन स्पेन के ही 33 वर्षीय फर्नान्डो इस मैच में किसी और ही इरादे के साथ उतरे थे. दो सेट लगातार हारने के बाद उन्होंने तीसरे सेट में नडाल को कड़ी टक्कर देते हुए ये सेट 6-7 से अपने नाम कर लिया.

Advertisement


तीसरे सेट के बाद जहां फर्नान्डो की एनर्जी पहले से ज्यादा बढ़ गई वहीं नडाल पर अब थकान हावी होने लगी थी और उन्होंने चौथा सेट 7-4 के अंतर से गंवा दिया. लगभग हार चुके मैच में वापसी करने के बाद फर्नान्डो ने नडाल को कोई मौका ना देते हुए पांचवे सेट को 2-6 से जीतने के साथ ही मैच को भी अपने नाम कर लिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »