स्पॉट फिक्सिंग से छूटने के बाद TV शो में जाकर फंसे ये तेज गेंदबाज, किया गया तलब

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इंग्लैंड दौरे पर टीम की रवानगी से पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के टीवी शो पर आने से काफी नाराज है. सूत्रों के अनुसार इस मसले को संजीदगी से लिया गया है.

Advertisement
मोहम्मद आमिर मोहम्मद आमिर

अमित कुमार दुबे / BHASHA

  • लाहौर,
  • 16 जून 2016,
  • अपडेटेड 7:53 AM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इंग्लैंड दौरे पर टीम की रवानगी से पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के टीवी शो पर आने से काफी नाराज है. सूत्रों के अनुसार इस मसले को संजीदगी से लिया गया है, क्योंकि आमिर ने शो में आने के लिए न्योता स्वीकार करने से पहले बोर्ड को सूचित नहीं किया था.

PCB ने सफाई देने के लिए आमिर को बुलाया
खबरों के मुताबिक अध्यक्ष शहरयार खान समेत आला अधिकारियों ने लाहौर में आमिर से मुलाकात कर उन्हें समझाया था कि इंग्लैंड दौरे पर उन्हें कैसे रहना है. और फिर यह घटना हो गई. शहरयान खान ने कहा कि अब आमिर को बोर्ड और टीम प्रबंधन के सामने सफाई देने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि पीसीबी इसलिए ज्यादा खफा है क्योंकि आमिर को मीडिया से परे रहने की ताकीद करने के बावजूद वह शो पर चला गया.

Advertisement

स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में फंसे थे गेंदबाज आमिर
गौरतलब है कि में सजा काटने वाले मोहम्मद आमिर को 4 टैस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड जाने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है. साल 2010 में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण सामने आने के बाद पहली बार इंग्लैंड के दौरे पर जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »