पेस-चार्डी डालरे बीच ओपन के सेमीफाइनल में हारे

भारत के लिएंडर पेस और उनके फ्रांसीसी जोड़ीदार जेरेमी चार्डी डालरे बीच ओपन के पुरुष युगल मुकाबलों के सेमीफाइनल में हार गए हैं. भारत-फ्रांसीसी जोड़ी को इस 5,14,065 डॉलर इनामी टूर्नामेंट के अंतिम-4 दौर के मुकाबले में अमेरिका के ब्रायन बंधुओं बॉब और माइक की जोड़ी ने हराया.

Advertisement
लिएंडर पेस और उनके फ्रांसीसी जोड़ीदार जेरेमी चार्डी लिएंडर पेस और उनके फ्रांसीसी जोड़ीदार जेरेमी चार्डी

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 3:27 PM IST

भारत के लिएंडर पेस और उनके फ्रांसीसी जोड़ीदार जेरेमी चार्डी डालरे बीच ओपन के पुरुष युगल मुकाबलों के सेमीफाइनल में हार गए हैं. भारत-फ्रांसीसी जोड़ी को इस 5,14,065 डॉलर इनामी टूर्नामेंट के अंतिम-4 दौर के मुकाबले में अमेरिका के ब्रायन बंधुओं बॉब और माइक की जोड़ी ने हराया.

अमेरिकी जोड़ी ने यह मैच 6-2, 6-3 से जीता. पेस इस टूर्नामेंट में पिछले साल फाइनल तक पहुंचे थे. पिछले साल उनके जोड़ीदार दक्षिण अफ्रीका के रावेन क्लासेन थे.

Advertisement

क्वार्टर फाइनल में पेस और चार्डी ने स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स और ऑस्ट्रेलिया के सैम ग्रोथ को 6-3, 4-6, 10-6 से हराया था.

अमेरिकी जोड़ी ने दबदबे वाला प्रदर्शन किया. उन्हें पहले सेट में ब्रेक प्वाइंट के दो मौके मिले और इन दोनों पर वे सफल रहे. यहां तक कि पेस और चार्डी की गैरवरीय जोड़ी ने तीन डबल फाल्ट भी किए. भारत और फ्रांस की जोड़ी दूसरे सेट में वापसी करने में भी नाकाम रही. उन्हें ब्रेक पॉइंट के पांच मौके मिले लेकिन उन्होंने इन सभी को गंवाया. दूसरी तरफ शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को दो मौके मिले और उन्होंने आसानी से इन पर अंक बनाकर जीत दर्ज की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »