मिताली राज ICC वनडे रैंकिंग में फिर टॉप पर, जानिए शेफाली वर्मा कहां?

भारतीय कप्तान मिताली राज ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत तीन साल से अधिक समय बाद आईसीसी महिला वनडे इंटरनेशल रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल किया.

Advertisement
Mithali Raj (Getty) Mithali Raj (Getty)

aajtak.in

  • दुबई,
  • 06 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 4:39 PM IST
  • मिताली राज को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम
  • तीन साल से अधिक समय बाद वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंचीं

भारतीय कप्तान मिताली राज ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत तीन साल से अधिक समय बाद आईसीसी महिला वनडे इंटरनेशल रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल किया.

भारत को सीरीज में 1-2 से हार झेलनी पड़ी, लेकिन 38 साल की मिताली ने तीनों मुकाबलों में अर्धशतक जड़े. मिताली ने पहले दो वनडे में 72 और 59 रन बनाए, जबकि तीसरे और अंतिम मुकाबले में उनकी नाबाद 75 रनों की पारी की बदौलत भारत मैच जीतने में सफल रहा. मिताली चार स्थान के फायदे से शीर्ष पर पहुंच गई हैं. वह पिछली बार फरवरी 2018 में रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची थीं.

Advertisement

मिताली पहली बार अप्रैल 2005 में रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची थीं. उन्होंने तब पोटचेफस्ट्रूम में विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 91 रन बनाए थे. पहली बार और आखिरी बार रैंकिंग में शीर्ष पर होने के बीच 16 साल का अंतर किसी भी महिला बल्लेबाज के लिए सबसे अधिक है.

इंग्लैंड की जेनेट ब्रिटिन 1984 में पहली बार और 1995 में आखिरी बार नंबर एक बनी थी, जबकि न्यूजीलैंड की डेबी हॉकले एक अन्य महिला बल्लेबाज हैं, जिनके नंबर एक पर काबिज होने में 10 साल से अधिक का अंतर है. हॉकले पहली बार 1987 और आखिरी बार 1997 में रैंकिंग में शीर्ष पर थीं.

आक्रामक भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अंतिम दो वनडे में 44 और 19 रनों की पारियां खेलीं, जिससे वह 49 स्थान की लंबी छलांग के साथ 71वें पायदान पर पहुंच गई हैं. अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी चार स्थान के फायदे से 53वें स्थान पर हैं.

Advertisement

गेंदबाजों की सूची में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा एक स्थान के फायदे से 12वें स्थान पर पहुंच गई हैं. उन्होंने अंतिम मुकाबले में 47 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे.

इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज लॉरेन विनफील्ड हिल 14 स्थान के फायदे से 41वें स्थान पर हैं. उन्होंने 42 और 36 रनों की पारियां खेलीं. सोफिया डंकले नाबाद 73 और 28 रनों की पारियां खेलने के बाद 80 स्थान की लंबी छलांग के साथ 76वें पायदान पर हैं.

बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन गेंदबाजों की सूची में चार स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ छठे स्थान पर पहुंच गई हैं. उन्होंने दो मैचों में पांच विकेट चटकाए. दूसरे मैच में 34 रन देकर 5 विकेट चटकाने वाली केट क्रॉस 25वें से 18वें स्थान पर पहुंच गई हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »