वर्ल्ड कप में 3 गोल्ड मेडल जीतकर फिर दुनिया की नंबर-1 आर्चर बनीं दीपिका

विश्व कप के तीसरे चरण में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी सोमवार को विश्व रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर काबिज हो गईं.

Advertisement
Deepika Kumari (Getty) Deepika Kumari (Getty)

aajtak.in

  • पेरिस,
  • 28 जून 2021,
  • अपडेटेड 1:03 PM IST
  • दीपिका ने विश्व कप के तीसरे चरण में 3 गोल्ड जीता
  • विश्व रैंकिंग में वह फिर से शीर्ष पर काबिज हो गईं
  • पहली बार 2012 में नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी

विश्व कप के तीसरे चरण में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी सोमवार को विश्व रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर काबिज हो गईं.

रांची की रहने वाली इस 27 साल की खिलाड़ी ने पहली बार 2012 में नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी. उन्होंने रविवार को रिकर्व की तीन स्पर्धाओं- महिलाओं की व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीते थे.

Advertisement

विश्व तीरंदाजी ने दीपिका के शानदार प्रदर्शन के बाद ट्वीट किया, ‘इससे दीपिका सोमवार को विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लेंगी.’

दीपिका ने पहले अंकिता भगत और कोमोलिका बारी के साथ मिलकर रिकर्व टीम स्पर्धा में मैक्सिको को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता.

इसके बाद मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में दीपिका और उनके पति अतनु दास की पांचवीं वरीय जोड़ी ने नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला शोलेसर से 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 5-3 से जीत हासिल की.

दीपिका ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के फाइनल में रूस की एलिना ओसिपोवा को 6-0 से हराकर एक दिन में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement