कॉमनवेल्थ सिरिंज विवाद: जांच के दायरे में भारतीय मुक्केबाज !

सीजीएफ सीईओ डेविड ग्रेवमबर्ग ने सिरिंज मिलने की पुष्टि की, लेकिन उस देश के नाम का खुलासा नहीं किया, जिसने सिरिंज (सुई) नहीं ले जाने की नीति का उल्लंघन किया.

Advertisement
भारतीय दल भारतीय दल

विश्व मोहन मिश्र

  • गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया),
  • 02 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने गोल्ड कोस्ट खेल गांव में सिरिंज मिलने के बाद एक अज्ञात राष्ट्रीय संघ को अपने चिकित्सा आयोग से मिलने के लिए बुलाया है और माना जा रहा है कि यह संघ भारत है.

सीजीएफ सीईओ डेविड ग्रेवमबर्ग ने सिरिंज मिलने की पुष्टि की, लेकिन उस देश के नाम का खुलासा नहीं किया, जिसने सिरिंज (सुई) नहीं ले जाने की नीति का उल्लंघन किया.

Advertisement

ग्रेवमबर्ग ने कहा कि सीजीएफ संबंधित राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के साथ बातचीत कर रहा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मामले में जांच के दायरे में हैं. खेलों का उद्घाटन समारोह चार अप्रैल को होगा और पांच अप्रैल से इनकी शुरुआत होगी.

ग्रेवमबर्ग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘उस राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीए) को आज हमारे चिकित्सा आयोग के साथ बैठक करने के लिए बुलाया गया है.’ भारतीय दल ने अपनी तरफ से कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है. उन्होंने दावा किया कि सिरिंज किसी अन्य टीम की हो सकती हैं, जो खेल गांव के उसी कंपाउंड में ठहरी है.

ग्रेवमबर्ग ने कहा, ‘अगर दोपहर तक मुझे ज्यादा जानकारी मिलती है तो मैं यहां (मुख्य प्रेस सेंटर) आकर आपको जानकारी दूंगा.’ खेलों की आयोजन समिति के चेयरमैन पीटर बीटी ने कहा कि इस मामले से पूरी पारदर्शिता के साथ निबटा जाएगा.

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘(चिकित्सा आयोग की) रिपोर्ट में संबंधित सीजीए की गवाही शामिल होगी. उसे आगे के विचार विमर्श और उपयुक्त सजा तय करने के लिए हमारे महासंघ की अदालत के पास भेजा जाएगा.’ बीटी ने कहा, ‘इसमें पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी और कुछ भी छिपाया नहीं जाएगा.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »