IPL में खिलाड़ियों की फिटनेस अब किसके भरोसे? वर्कलोड मैनेजमेंट पर कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा बयान

इन दिनों चोटिल खिलाड़ियों की लगातार बढ़ती संख्या चिंता का विषय है. लेकिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को नहीं लगता कि कार्यभार प्रबंधन के तहत भारतीय टीम का कोई खिलाड़ी 31 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों से हटेगा.

Advertisement
Team India (Getty) Team India (Getty)

aajtak.in

  • चेन्नई,
  • 23 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST

टीम इंडिया में इन दिनों चोटिल खिलाड़ियों की लगातार बढ़ती संख्या चिंता का विषय है. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा को नहीं लगता कि कार्यभार प्रबंधन के तहत भारतीय टीम का कोई खिलाड़ी 31 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों से हटेगा. जसप्रीत बुमराह से लेकर श्रेयस अय्यर तक टीम इंडिया के चोटिल खिलाड़ियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. रोहित ने कहा की अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले कार्यभार प्रबंधन की जिम्मेदारी आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों और स्वयं खिलाड़ियों पर होगी.

Advertisement

टीम का कोई खिलाड़ी आईपीएल मैचों से हटेगा..?

ऑस्ट्रेलिया के हाथों तीसरा और अंतिम वनडे 21 रनों से हारने और सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद रोहित ने कहा, ‘यह चिंताजनक है. हमें उन खिलाड़ियों की कमी खल रही है जिन्हें वास्तव में प्लेइंग इलेवन में रहना था.’ उन्होंने कहा, ‘वे (खिलाड़ी) सभी वयस्क हैं. इसलिए वे अपने शरीर का अच्छी तरह से ध्यान रख सकते हैं और अगर उन्हें लगता है कि क्रिकेट अधिक हो रहा है तो वे इस बारे में बात कर सकते हैं और एक या दो मैचों से खुद को अलग कर सकते हैं. वैसे मुझे संदेह है कि ऐसा होगा.’

आईपीएल 28 मई को समाप्त होगा, जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों को लंदन के ओवल में 7 जून से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल में खेलने के लिए केवल एक सप्ताह से अधिक का ही समय मिल पाएगा. रोहित ने कहा कि 50 ओवरों के वर्ल्ड कप को देखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों के कार्यभार प्रबंधन को लेकर आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों को संकेत दे दिए हैं.

Advertisement

'खिलाड़ियों पर अब फ्रेंचाइजी का अधिकार है'

उन्होंने कहा, ‘यह सब अब फ्रेंचाइजी पर निर्भर है. खिलाड़ियों पर अब फ्रेंचाइजी का अधिकार है इसलिए हमने उन्हें कुछ हद तक संकेत दे दिए हैं. आखिर में यह फ्रेंचाइजी का फैसला होगा और सबसे महत्वपूर्ण यह खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि वह अपने शरीर का ध्यान रखें.’ भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी सीरीज के दौरान बुमराह की सेवाएं नहीं मिलीं, जबकि अहमदाबाद में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के दौरान अय्यर के पीठ की चोट फिर से उभर आई और वह इसके बाद वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए.

रोहित ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो खिलाड़ियों को फिट रखने के लिए हर कोई अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा है. हम खिलाड़ियों के प्रबंधन पर काफी ध्यान दे रहे हैं और इसलिए हमने बीच-बीच में कुछ खिलाड़ियों को विश्राम भी दिया.’

रोहित बोले- चोट फिर से क्यों उभर रही, पता नहीं

उन्होंने कहा, ‘हम अपनी तरफ से उनके कार्यभार प्रबंधन को लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं. मैं विशेषज्ञ नहीं हूं जो आपको बता सकूं कि चोट फिर से क्यों उभर रही हैं. हमारी चिकित्सा टीम इस पर ध्यान दे रही है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि विश्व कप तक हमारे 15 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तैयार रहें.’

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अय्यर का आईपीएल के शुरुआती मैचों में खेलने की संभावना नहीं है. रोहित ने कहा, ‘निश्चित तौर पर जब आप बहुत अधिक क्रिकेट खेलते हैं तो चोटिल होने की संभावना बनी रहती है. इसलिए इस पर बहुत अधिक गौर नहीं करते हुए आप उन्हीं चीजों पर नियंत्रण कर सकते हैं जो आपके हाथ में हैं. चोटिल होने पर खिलाड़ियों को भी निराशा होती है. वह खेलना चाहते हैं इसलिए यह दुखद है, लेकिन आखिर में आप इस मामले में कुछ खास नहीं कर सकते.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »