खेल मंत्रालय की सफाई- इस वजह से पूनिया की जगह खेल रत्न के लिए कोहली को चुना

बजरंग ने इस साल गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स और जकार्ता एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीते थे. इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा खेल रत्न के लिए नामित किया गया था.

Advertisement
बजरंग पूनिया बजरंग पूनिया

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST

खेल मंत्रालय ने स्टार पहलवान बजरंग पूनिया के बदले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के साथ संयुक्त रूप से राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने जाने का स्पष्टीकरण दिया है.

बजरंग पूनिया का कहना है कि इस साल गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ और जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बावजूद उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया. पूनिया ने खेल मंत्रालय और पुरस्कार समिति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि खेल रत्न के लिए जब उनके अंक ज्यादा थे, तो उन्हें कैसे इस पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया.

Advertisement

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार न मिलने से निराश बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मुलाकात की थी. लेकिन पूनिया ने कहा कि उन्हें अनुकूल जवाब नहीं मिला.

हालांकि, खेल मंत्रालय ने खेल रत्न की चयन प्रक्रिया के मानदंडों को स्पष्ट करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है और स्पष्ट किया कि इसके लिए अलग-अलग मानकों द्वारा विभिन्न खेलों का फैसला किया जाता है.

खेल मंत्रालय ने ट्विटर पर कहा, 'प्वाइंट सिस्टम का उपयोग दिए गए खेल के भीतर खिलाड़ियों में अंतर दिखाने के लिए किया जाता है, न कि विभिन्न खेलों का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को.

'विराट कोहली आईसीसी रैंकिंग के 3 प्रारूपों में से 2 में टॉप पर हैं, जबकि मीराबाई चानू वर्तमान में ओलंपिक खेल में एकमात्र भारतीय विश्व चैंपियन हैं.' इसी आधार पर खेल मंत्रालय की ओर से दोनों खिलाड़ियों को खेल रत्न के लिए चुना गया है.

Advertisement

खेल मंत्रालय ने देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार पर गुरुवार को मुहर लगा दी थी. यह सम्मान 25 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों दिए जाएंगे. कोहली और चानू को मेडल और प्रशस्ति पत्र सहित 7.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »