12 साल के अर्जुन भाटी बने गोल्‍फ के उस्‍ताद, जानिए क्‍यों हैं खास...

किड्स गोल्‍फ वर्ल्‍ड चैंपियनशिप जीतने वाले अर्जुन भाटी की कहानी किसी के लिए भी प्रेरणादायक हो सकती है. जानिए क्‍यों खास हैं अर्जुन...

Advertisement
अर्जुन भाटी अर्जुन भाटी

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 27 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:49 PM IST

अर्जुन भाटी ने हाल ही में मलेशिया में किड्स गोल्‍फ वर्ल्‍ड चैंपियनशिप जीती है. अर्जुन ने 21 देशों के से आए प्रतियोगियों को हराया. ग्रेटर नोएडा का रहने वाला यह 12 साल का लड़का अब तक 82 टूर्नामेंट खेल चुका है और उनमें से 69 जीत चुका है.

अर्जुन के माता-पिता बताते हैं कि उसने 9 साल की उम्र में एक दिन अचानक ही गोल्‍फ खेलने की बात कही. अब अर्जुन कहता है कि वो ओलंपिक गोल्‍ड जीतना चाहता है.

Advertisement


जब अर्जुन से पूछा गया कि उसे गोल्‍फ खेलने की प्रेरणा कहां से मिली तो उसने कहा कि उसके घर के पास गोल्‍फ कोर्स है और वहां लोगों को गोल्‍फ खेलता देख उसने भी गोल्‍फ खेलने का सोचा.

जहां तक ओलंपिक खेलने का सवाल है तो उसके लिए अर्जुन अभी से तैयार हैं. वे कहते हैं, 'मुझे पता है कि अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर गोल्‍फ खेलने में कई चैलेंज हैं. पर मैं इसके लिए तैयार हूं.'


बता दें कि इस गेम के लिए अर्जुन काफी मेहनत करते हैं. उनके कोच मोनिश बिंद्रा उनकी तारीफ करते नहीं थकते. वे हमेशा अपने गेम पर फोकस करते हैं. जहां तक पसंद की बात है तो अर्जुन को सचिन तेंदुलकर अच्‍छे लगते हैं. पर उन्‍हें क्रिकेट ज्‍यादा पसंद नहीं. वे तो बस गोल्‍फ ही देखते हैं, वही खेलते हैं और उसी में आगे बढ़ना चाहते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement