प्रतिबंध... फिर भी श्रीलंका जाएंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी, उड़ान भरेगा विशेष विमान

इंग्लैंड के क्रिकेट अधिकारियों को यकीन है कि उसकी पुरुष टीम का श्रीलंका दौरा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा, हालांकि श्रीलंकाई टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका में है जहां कोरोना महामारी के बीच यात्रा संबंधी कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं.

Advertisement
Team England (Getty) Team England (Getty)

aajtak.in

  • लंदन,
  • 24 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:45 AM IST
  • इंग्लैंड को यकीन- श्रीलंका दौरा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा
  • कोरोना महामारी के बीच यात्रा संबंधी कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं
  • ईसीबी ने कहा- हमें दो जनवरी को विशेष विमान से रवाना होना है

इंग्लैंड के क्रिकेट अधिकारियों को यकीन है कि उसकी पुरुष टीम का श्रीलंका दौरा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा, हालांकि श्रीलंकाई टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका में है जहां कोरोना महामारी के बीच यात्रा संबंधी कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं. 

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने बुधवार को कहा कि पिछले दो सप्ताह से जो भी दक्षिण अफ्रीका में है, वह पृथकवास पर चला जाए क्योंकि वहां वायरस के नए स्ट्रेन मिले हैं.

Advertisement

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड को आश्वासन मिला है कि दक्षिण अफ्रीका के दौरे से 10 दिसंबर को ही लौटे उसके खिलाड़ियों और स्टाफ को इस आदेश से छूट मिलेगी, ताकि त्योहार के मौसम में उन्हें पृथकवास पर नहीं रहना पड़े.

देखें: आजतक LIVE TV 

ब्रिटिश सरकार के ताजा फैसले से अगले महीने इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा खटाई में पड़ सकता है क्योंकि श्रीलंकाई टीम अभी दक्षिण अफ्रीका में है. ईसीबी ने हालांकि कहा, ‘हम श्रीलंका टेस्ट दौरे की तैयारी कर रहे हैं. हमें दो जनवरी को रवाना होना है. हम हालात पर नजर रखे हुए हैं और श्रीलंका बोर्ड से लगातार संपर्क में हैं.’ श्रीलंका सरकार ने ब्रिटेन की सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं, लेकिन इंग्लैंड टीम विशेष विमान से जाएगी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »