Commonwealth Games 2022: वर्ल्ड चैम्पियन निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन का कमाल, अब कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलना पक्का

फैन्स अब कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला बॉक्सर निकहत जरीन और लवलीना को रिंग में देख पाएंगे. यह गेम्स इसी साल इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच होंगे...

Advertisement
Lovlina Borgohain and Nikhat Zareen (Twitter) Lovlina Borgohain and Nikhat Zareen (Twitter)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2022,
  • अपडेटेड 7:20 PM IST
  • अगले महीने इंग्लैंड में होंगे कॉमनवेल्थ गेम्स
  • चोट के कारण एमसी मेरीकॉम ट्रायल्स से बाहर

Commonwealth Games 2022: हाल ही में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीतने वाली निकहत जरीन (Nikhat Zareen) और ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) ने ट्रायल्स में कमाल कर दिया है. उन्होंने शनिवार को हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया और गेम्स के लिए अपनी सीट पक्की कर ली है.

यानी अब फैन्स अब अगले कॉमनवेल्थ गेम्स में निकहत और लवलीना को रिंग में देख पाएंगे. यह कॉमनवेल्थ गेम्स इसी साल अगले महीने इंग्लैंड के बर्मिंघम में होंगे. यह गेम्स 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच होंगे. 

Advertisement

निकहत ने 50, लवलीना ने 70 किग्रा में मैच जीता

ट्रायल्स में स्ट्रेंड्जा मेमोरियल गोल्ड मेडल विजेता निकहत जरीन और ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने-अपने मुकाबले एकतरफा अंदाज में जीते. निकहत ने हरियाणा की बॉक्सर मीनाक्षी को 7-0 से करारी शिकस्त दी. निकहत ने 50 किग्रा वेट कैटेगरी में क्वालिफाई किया है.

जबकि लवलीना ने रेलवे की पूजा को भी इतने ही यानी 7-0 के अंतर से हराया. दोनों मैचों का फैसला सर्वसम्मति से हुआ. लवलीना ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 70 किग्रा वेट कैटेगरी के लिए क्वालिफाई किया है.

मेरीकॉम चोट की वजह से बीच में ही हटीं

भारतीय लीजेंड बॉक्सर एमसी मेरीकॉम एक दिन पहले यानी 10 जून को ही ट्रॉयल्स के बीच में से हट गई हैं. उन्होंने पैर में चोट लगने के कारण यह फैसला किया. मेरीकॉम को 48 किग्रा वेट कैटेगरी में हिस्सा लेना था. मेरीकॉम ने वर्ल्ड में सबसे ज्यादा 6 बार वर्ल्ड चैम्पियनशिप खिताब जीता है.

Advertisement

निकहत वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने वाली 5वीं भारतीय महिला

निकहत जरीन ने हाल ही में हुए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के फाइनल में थाईलैंड की जिटपॉन्ग जुटामस (Jitpong Jutamas) को 5-0 से करारी शिकस्त दी थी. यह मुकाबला 52 किग्रा. वेट कैटेगरी के तहत हुआ था. 25 साल की निकहत जरीन 5वीं भारतीय महिला बॉक्सर हैं, जिन्होंने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है.

बॉक्सिंग लीजेंड मेरीकॉम ने इस चैम्पियनशिप में 6 बार गोल्ड जीतकर रिकॉर्ड बनाया है. इस चैम्पियनशिप में मेरीकॉम, निकहत के अलावा सरिता देवी, जेनी आरएल और लेखा सी.भी गोल्ड जीत चुकी हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement