दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं पीवी सिंधु, कतर में भारत की बास्केटबॉल टीम... अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग से उथल-पुथल

ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रोक दी गईं हैं. भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु भी दुबई में फंस गई हैं. वहीं कतर में भारतीय बास्केटबॉल टीम भी फंसी हुई है.

Advertisement
दुबई एयरपोर्ट पर फंसी पीवी सिंधु (Photo: ITG) दुबई एयरपोर्ट पर फंसी पीवी सिंधु (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:32 PM IST

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई हैं. अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद हालात बिगड़ गए हैं, जिसके चलते मिडिल ईस्ट के कई हिस्सों में उड़ानें रोक दी गईं हैं. 

जानकारी के अनुसार, सिंधु बर्मिंघम जा रही थीं, जहां 3 मार्च से इंग्लैंड ओपन शुरू होना है. दुबई उनका कनेक्टिंग पॉइंट था, लेकिन क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक दुबई इंटरनेशनल पूरी तरह ठप हो गया. हजारों यात्रियों की तरह दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु भी वहीं फंस गईं.

Advertisement

इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

सिंधु ने इंस्टाग्राम पर एयरपोर्ट का वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'अगली सूचना तक सभी उड़ानें स्थगित.' उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और खेल जगत में हलचल मच गई.

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का आगाज... US-इजरायल के अटैक के बाद ईरान का पलटवार, जानें- जंग के पहले दिन क्या-क्या हुआ

दुबई एयरपोर्ट पूरी तरह से बंद

रॉयटर्स के मुताबिक, दुबई एयरपोर्ट प्रबंधन ने पुष्टि की है कि दुबई इंटरनेशनल और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सभी उड़ानें अगली सूचना तक बंद हैं. यात्रियों से एयरपोर्ट न आने की अपील की गई है.

एमिरेट्स एयरलाइन ने क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण दुबई से आने-जाने वाली सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी हैं. फ्लाईदुबई ने भी अपने सभी परिचालन रोक दिए हैं. वहीं एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी से रवाना होने वाली सभी उड़ानें रविवार सुबह 10 बजे (जीएमटी) तक निलंबित कर दी हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: US Strike Iran: सिर्फ तेल नहीं... ईरान-अमेरिका जंग से भारत के लिए ये भी टेंशन! जानिए कितना बड़ा संकट

गौरतलब है कि खाड़ी देशों के एयरपोर्ट एशिया और यूरोप के बीच यात्रा का बड़ा केंद्र हैं. ऐसे में इस फैसले का असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बड़े स्तर पर पड़ा है. एयरलाइंस ने यात्रियों से अपनी उड़ान की स्थिति लगातार जांचते रहने और दोबारा बुकिंग की जानकारी लेने की सलाह दी है.

भारतीय बास्केटबॉल टीम भी फंसी

इस तनाव का असर दूसरे भारतीय खिलाड़ियों पर भी पड़ा है. भारतीय बास्केटबॉल महासंघ ने बताया कि भारत की सीनियर पुरुष बास्केटबॉल टीम कतर की राजधानी दोहा में फंसी हुई है. टीम वहां एफआईबीए बास्केटबॉल विश्व कप 2027 एशियाई क्वालिफायर मुकाबले के लिए गई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement