Sam Northeast: सैम नॉर्थईस्ट का काउंटी क्रिकेट में धमाल, खेली 410 रनों की नाबाद पारी

सैम नॉर्थईस्ट ने काउंटी क्रिकेट में शानदार खेल दिखाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. नॉर्थईस्ट ने लीसेस्टरशायर के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 410 रन बनाए. फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में नॉर्थईस्ट एक पारी में 400 रन वाले महज नौवें प्लेयर हैं. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड कैरेबियाई बैटर ब्रायन लारा के नाम है.

Advertisement
सैम नॉर्थईस्ट सैम नॉर्थईस्ट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST
  • ग्लेमॉर्गन के सैम नॉर्थईस्ट ने बनाए 410 रन
  • फर्स्ट क्लास में लारा के नाम सबसे बड़ा स्कोर

ग्लेमॉर्गन के बल्लेबाज सैम नॉर्थईस्ट ने इतिहास रच दिया है. सैम नॉर्थईस्ट ने शनिवार को काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन-2 में लीसेस्टरशायर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 410 रन बना डाले. नार्थईस्ट काउंटी क्रिकेट के इतिहास में 400 रनों का आंकड़ा छूने वाले महज चौथे बल्लेबाज हैं. नार्थईस्ट से पहले ब्रायन लारा, एसी मैकलारेन और ग्रीम हिक ही काउंटी क्रिकेट में चार सौ रनों का आंकड़ा छू पाए थे.

Advertisement

32 साल के नॉर्थईस्ट ने छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल की. नॉर्थईस्ट 450 गेंदों का सामना करते हुए 410 रनों पर नाबाद रहे क्योंकि ग्लेमॉर्गन ने अपनी पारी पांच विकेट पर 795 रन पर घोषित कर दी थी. नॉर्थईस्ट ने अपनी पारी में 45 चौके और तीन छक्के उड़ाए. नॉर्थईस्ट प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 400 रन का आंकड़ा छूने वाले महज नौवें प्लेयर हैं. साथ ही ग्लेमॉर्गन के किसी बल्लेबाज का भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह सर्वोच्च स्कोर रहा.

लारा के नाम सबसे बड़ा स्कोर का रिकॉर्ड

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम है, जिन्होंने 1994 में डरहम के खिलाफ वॉरविकशायर के लिए नाबाद 501 रन बनाए थे. लारा ने 10 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए नाबाद 400 रन बना डाले, जो टेस्ट क्रिकेट में किसी बैटर का सबसे बड़ा स्कोर है.

Advertisement

ग्लेमॉर्गन का भी यह सबसे बड़ा स्कोर

ग्लेमॉर्गन का भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे बड़ा स्कोर रहा. इससे पहले उसका बेस्ट स्कोर 718 रन था. नॉर्थईस्ट ने क्रिस कुक के साथ छठे विकेट के लिए 461 रनों की साझेदारी की. फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में छठे विकेट के लिए यह दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही.

2007 में फर्स्ट क्लास में पदार्पण करने वाले नॉर्थईस्ट ने 192 मैचों में 27 शतकों और 61 अर्धशतकों के साथ लगभग 12,000 रन बनाए हैं. ग्लेमोर्गन वर्तमान में काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन-2 स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर है जबकि लीसेस्टरशायर सबसे नीचे के पायदान पर है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement