रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो गोल करके पुर्तगाल को 5-0 से बड़ी जीत दिलाई. इस मैच में उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी बनाया, वो छह अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए.
मंगलवार को वर्ल्ड कप में पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से हरा दिया. इस जीत में सबसे बड़ा नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रहा, जिन्होंने दो गोल करके टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. इस जीत के बाद ग्रुप के में पुर्तगाल के चार पॉइंट हो गए हैं.
41 साल के रोनाल्डो ने इस मैच में एक बड़ा भी रिकॉर्ड बनाया. वो दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने छह अलग-अलग वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में गोल किया है. यह उनके शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि है.
आखिरी मैच पुर्तगाल का कांगो के साथ हुआ और उस मैच में रोनाल्डो कुछ ख़ास नहीं कर सके थे. मैच एक-एक से ड्रॉ हुआ था. इसके बाद कुछ लोगों ने सवाल उठाए थे कि क्या उन्हें टीम में शुरुआती खिलाड़ी के तौर पर रखना चाहिए या नहीं. लेकिन उन्होंने उज्बेकिस्तान के ख़िलाफ़ अपने प्रदर्शन से सबको चुप कर दिया.
यह भी पढ़ें: खुद गोल करने के चक्कर में रोनाल्डो ने बिगाड़ा पुर्तगाल का खेल? इस दिग्गज ने लाइव शो में खोली पोल
गोल करने के बाद रोनाल्डो ने अपना मशहूर 'SIUUU' सेलिब्रेशन किया और फिर अपने साथी खिलाड़ियों के साथ बेंच की तरफ दौड़कर खुशी मनाई.
उज्बेकिस्तान अब शनिवार रात को अटलांटा में कांगो के खिलाफ खेलेगा. वहीं पुर्तगाल का ग्रुप का आखिरी मैच शनिवार रात को मियामी में कोलंबिया के खिलाफ होगा.
लियोनेल मेसी ने क्या रिकॉर्ड बनाया?
अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी ने इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है. वह इस टूर्नामेंट के अब तक सबसे टॉप गोल स्कोरर बन गए हैं. यानि फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में उनसे ज्यादा गोल कोई नहीं मारा है.
aajtak.in