India vs Zimbabwe: 'हम ही जीतेंगे वनडे सीरीज', जिम्बाब्वे के इस प्लेयर ने किया बड़ा दावा

इनोसेंट काया ने बांग्लादेश के खिलाफ जिम्बाब्वे की 2-1 से वनडे सीरीज जीत में अहम किरदार निभाया था. काया ने हरारे में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में 110 रनों की शतकीय पारी खेली थी. अब काया ने भारत को भी वनडे सीरीज में 2-1 से हराने का दावा किया. वैसे भारत को हराना जिम्बाब्वे के लिए कतई आसान नहीं होगा.

Advertisement
इनोसेंट काया इनोसेंट काया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 10:22 AM IST

भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर पहुंच चुकी है. विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों के ना होने के बावजूद भारतीय टीम का पलड़ा काफी मजबूत दिखाई दे रहा है. ऐसे कमजोर दिखाई दे रही जिम्बाब्वे को मात देने में भारतीय टीम को कोई खास परेशानी नहीं होनी चाहिए.

जिम्बाब्वे के सीरीज जीतने का किया दावा

Advertisement

वैसे जिम्बाब्वे टीम भी बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जीत के बाद उत्साह से लबरेज है. ऐसे में भारतीय टीम मेजबान जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं लेना चाहिए. जिम्बाब्वे टीम के बल्लेबाज इनोसेंट काया ने एक कदम आगे बढ़ते हुए  जिम्बाब्वे के इस वनडे सीरीज को 2-1 से जीतने की भविष्यवाणी कर दी है.

इनोसेंट काया ने एक अंग्रेजी न्यूज चैनल से कहा, 'यह सीरीज 2-1 जिम्बाब्वे के पक्ष में रहने जा रही है. जहां तक ​​व्यक्तिगत उम्मीदों का सवाल है तो मैं सबसे ज्यादा रन और शतक बनाना चाहता हूं. यही सरल योजना है. मैं सीरीज में सबसे सफल बल्लेबाज बनने के लिए सिर्फ रन बनाना चाहता हूं. यही मेरा लक्ष्य रहने वाला है.'

इस साल अपना डेब्यू करने वाले इनोसेंट काया का यह भी मानना है कि भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की कमी मेजबान जिम्बाब्वे के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी श्रृंखला का हिस्सा नहीं हैं.

Advertisement

काया ने कहा, 'बेशक आप जानते हैं कि जब विराट, रोहित शर्मा, या ऋषभ पंत नहीं होते हैं, तो ये लोग सीरियस होकर क्रिकेट खेलते हैं. मैं जानता हूं कि जिम्बाब्वे आने वाली यह टीम मजबूत है और हम यह कहकर उन्हें कम नहीं आंक सकते कि उनके खिलाफ खेलना आसान है. मुझे यकीन है कि मैं उनके खिलाफ अच्छी लड़ाई लड़ूंगा.'

बांग्लादेश के खिलाफ किया था शानदार प्रदर्शन

दाएं हाथ के बल्लेबाज इनोसेंट काया ने बांग्लादेश के खिलाफ जिम्बाब्वे की 2-1 से वनडे सीरीज जीत में अहम किरदार निभाया था. काया ने हरारे में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में 110 रनों की शतकीय पारी खेली थी. उस मुकाबले में काया सिकंदर रजा के साथ चौथे विकेट के लिए 192 रनों की साझेदारी की थी. रजा नाबाद 135 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement