WI vs SA T20 WC Highlights: साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल की तरफ बढ़ाए कदम, एकतरफा मुकाबले में विंडीज को 9 विकेट से रौंदा

West Indies vs South Africa T20 WC: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का महत्वपूर्ण मुकाबला खेला गया, जहां साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की. इस मुकाबले पर भारतीय फैन्स की निगाहें थीं, जो साउथ अफ्रीकी टीम की जीत की दुआ कर रहे थे.

Advertisement
टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज का मुकाबला हुआ. (Photo: Getty) टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज का मुकाबला हुआ. (Photo: Getty)

aajtak.in

  • अहमदाबाद,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के मैच नंबर-47 में गुरुवार (26 फरवरी) को वेस्टइंडीज का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सुपर-8 स्टेज के मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से जीत हासिल की. मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 177 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 16.1 ओवर में हासिल कर लिया.

Advertisement

यह मुकाबला भारतीय टीम के लिहाज से भी महत्वपूर्ण था. यदि वेस्टइंडीज इस मुकाबले में जीतता तो भारतीय टीम का सेमीफाइनल का रास्ता मुश्किल हो जाएगा. लेकिन साउथ अफ्रीका के जीतने की स्थिति में अब भारत के लिए सेमीफाइनल का समीकरण थोड़ा आसान हो गया है.

कप्तान मार्करम ने की शानदार बल्लेबाजी
रनचेज में साउथ अफ्रीका की शुरआत बेहतरीन रही. कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक ने मिलकर पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की. रोस्टन चेज ने डिकॉक को आउट कर इस पार्टनरशिप को ब्रेक किया. डिकॉक ने 4 छक्के और 4 चौके की मदद से 24 गेंदों पर 47 रन बनाए. इस ओपनिंग पार्टनरशिप ने साउथ अफ्रीका को मोमेंटम प्रदान कर दिया.

यहां से एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने टीम को आसानी से जीत की मंजिल तक पहुंचाया. मार्करम ने 46 बॉल पर नाबाद 82 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. वहीं रिकेल्टन ने 4 चौके और दो छक्के की मदद से 28 गेंदों पर नाबाद 45 रनों का योगदान दिया. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई.

Advertisement

शेफर्ड-होल्डर ने अफ्रीकी गेंदबाजों को धोया
मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 176 रन बनाए. वेस्टइंडीज की शुरुआत तूफानी रही और उसने शुरुआती दो ओवरों मे ंही 29 रन बना दिए. इसके बाद कगिसो रबाडा ने तीसरे ओवर में दो विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की वापसी कराी. रबाडा ने उस ओवर में कप्तान शाई होप (16 रन) और शिमरॉन हेटमायर (2 रन) को आउट किया. चौथे ओवर में लुंगी एनगिडी ने ब्रैंडन किंग (21 रन) और रोस्टन चेज (2 रन) को पवेलियन भेजा. चेज के आउट होने के समय वेस्टइंडीजा का स्कोर 43-4 था.

फॉर्म में चल रहे शेरफेन रदरफोर्ड (12 रन) भी कुछ खास नहीं कर पाए और उन्हें कॉर्बिन बॉश ने अपने जाल में फंसाया. वहीं रोवमैन पॉवेल (9 रन) को लुंगी एनगिडी ने क्रीज पर टिकने नहीं दिया. मैथ्यू फोर्ड (11 रन) भी बड़ा शॉट मारने के चक्कर में कॉर्बिन बॉश की गेंद पर आउट हो गए.

यहां से जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने मिलकर 89 रन जोड़े, जिसके चलते वेस्टइंडीज की टीम अच्छे स्कोर तक पहुंच पाई. होल्डर ने 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 31 बॉल पर 49 रन बनाए. वहीं शेफर्ड ने 37 बॉल पर नाबाद 52 रन कूटे, जिसमें चार छक्के और तीन चौके शामिल रहे.

Advertisement

वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी.

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 30 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज ने 15 मैचों में जीत हासिल की. जबकि 15 मुकाबलों में साउथ अफ्रीकी टीम को जीत नसीब हुई. यानी आंकड़े बताते है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबले कांटेदार रहे हैं.

साउथ अफ्रीका का फुल स्क्वॉड: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्किया, क्वेना मफाका और जेसन स्मिथ.

वेस्टइंडीज का फुल स्क्वॉड: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोस्टन चेज और जॉनसन चार्ल्स.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement