GOLD मेडल जिताने के बाद भी बेंच पर बैठने को मजबूर वैभव सूर्यवंशी, बाहर होने की पीछे की असली वजह आई सामने

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला है. इस मुकाबले में नमन धीर टी20 में डेब्यू करते हुए नजर आएंगे.

Advertisement
वैभव को फिर नहीं मिला मौका. (PHOTO: PTI) वैभव को फिर नहीं मिला मौका. (PHOTO: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:01 PM IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में एक बार फिर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम की प्लेइंग-11 से बाहर बैठना पड़ा है. 

महज 15 साल के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने हाल ही में जापान में हुए एशियन गेम्स की गोल्ड मेडल विजेता भारतीय टीम में शानदार प्रदर्शन किया था. वह एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे युवा भारतीय बने थे. इसके बावजूद उन्हें आज वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच की शुरुआती प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई है.

Advertisement

क्यों बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी?

वैभव ने एशियन गेम्स के दौरान भारत के दोनों मुकाबलों में पारी की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 38 और पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 15 रनों की पारी खेली थी. मुश्किल पिचों पर उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और आक्रामक तेवर ने हर किसी का ध्यान खींचा था.

क्रिकेट के दिग्गजों के मुताबिक एशियन गेम्स में परिस्थितियों और विरोधियों को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट ने एक कम ऑलराउंडर के साथ उतरने का फैसला किया था, जिससे वैभव को ओपनिंग करने का मौका मिल गया था. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीनियर सीरीज में टीम ने कॉम्बिनेशन बदलते हुए प्लेइंग-11 में ऑलराउंडर को प्राथमिकता दी है.

मोर्ने मोर्केल का बयान 

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैभव के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि वैभव की प्रतिभा से हर कोई वाकिफ है, लेकिन सीनियर खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना और इस माहौल में वक्त बिताना उनके करियर के लिए बेहद फायदेमंद होगा. 

Advertisement

मोर्केल ने कहा था कि अगर उन्हें गेम टाइम नहीं भी मिल रहा है, तब भी वह टीम बस, डगआउट और होटल में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ वक्त बिता रहे हैं, जो उनके खेल को और अधिक बेहत बनाने में मदद करेगा. 

प्लेइंग-11 में हुए ये बड़े बदलाव

वैभव की जगह इस मैच में टीम ने नमन धीर को ऑलराउंडर के रूप में शामिल किया है. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है, जबकि वाशिंगटन सुंदर की जगह मयंक यादव और रवि बिश्नोई की जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है.

भारत की प्लेइंग-11: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और कुलदीप यादव.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »