...जब 14 साल के संजू सैमसन से मिले थे 'अंकल' थरूर, कर दी थी 'अगला धोनी' वाली भविष्यवाणी

टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करके संजू सैमसन ने भारत को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. अब संजू आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे. सैमसन ने खुद माना कि धोनी के साथ खेलना उनके लिए बेहद खास मौका है और वह उनसे काफी कुछ सीखना चाहते हैं.

Advertisement
शशि थरूर ने संजू सैमसन से हुई मुलाकाता को याद किया. (Photo: PTI) शशि थरूर ने संजू सैमसन से हुई मुलाकाता को याद किया. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईसीसी मेन्स वर्ल्ड कप 2026 में अपने प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जवाब दिया था. अब उनके करियर को लेकर एक पुराना किस्सा सामने आया है, जिसे सुनकर फैन्स भी हैरान रह गए.

कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर ने खुलासा किया है कि उन्होंने 14 साल की उम्र में ही संजू सैमसन में भविष्य का सुपरस्टार देख लिया था, लेकिन उनकी भविष्यवाणी को बाद में टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने नए अंदाज में परिभाषित किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में संजू ने क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स और चुनी धोनी की CSK पहली बार बताई वजह

शशि थरूर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'मैं उसे तब से जानता हूं जब वह 14 साल का था. एक तरह से मैं उसके लिए अंकल जैसा रहा हूं. मैंने उसे काफी प्रोत्साहित किया. भले ही मैं क्रिकेट का सबसे बड़ा जानकार ना रहा हूं, लेकिन तब मैंने उससे कहा था कि वह एक दिन अगला एमएस धोनी बनेगा. बाद में जब मैंने यह बात दोहराई, तो मेरे दोस्त गौतम गंभीर ने कहा कि उसे किसी का अगला रूप बनने की जरूरत नहीं है, वह खुद एक अलग पहचान बनाएगा. आज वही सच साबित हुआ है.'

वनडे टीम में फिर मिले मौका: थरूर
शशि थरूर ने संजू सैमसन की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ करते हुए कहा, 'वह पूरी तरह फोकस्ड, शांत और अपने खेल के शीर्ष पर दिखा. कुछ भी उसे विचलित नहीं कर सका. उसे बल्लेबाजी करते देखना बेहद आनंददायक था. अब मैं चाहता हूं कि उसे वनडे टीम में भी दोबारा मौका मिले. उसका आखिरी ओडीआई मैच शतक के साथ खत्म हुआ था, फिर भी उसे बाहर कर दिया गया. अब उसे एक और मौका जरूर मिलना चाहिए.'

Advertisement

संजू सैमसन के लिए T20 वर्ल्ड कप 2026 किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा. लीग स्टेज में उन्हें सिर्फ एक मुकाबले में मौका मिला. फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद उन्हें जब दोबारा चांस मिला, तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उनकी शांत और आत्मविश्वास भरी बल्लेबाजी ने भारत को खिताब दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: थाला ने चेट्टा को द‍िया 'ज्ञान', महेंद्र स‍िंह धोनी- संजू की बातचीत देख CSK फैन्स क्रेजी, VIDEO

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में नाबाद 97 रन बनाए. वहीं सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में 89-89 रन बनाए. संजू ने कुल मिलाकर इस टूर्नामेंट में 5 मैच खेलकर 321 रन स्कोर किए और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 संजू सैमसन के लिए और भी खास होने वाला है क्योंकि वह पहली बार एमएस धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ड्रेसिंग रूम में नजर आएंगे. 19 मार्च को कैम्प जॉइन करते ही सैमसन और धोनी के बीच हल्की-फुल्की बातचीत का वीडियो वायरल हो गया, जिसने फैन्स का उत्साह और बढ़ा दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement