चुपके से खींची गईं विराट कोहली की तस्वीरें... 2 घंटे बाद पता चला तो IPL टीममेट को किया मैसेज

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के मुकाबले मुकाबले बर्मिंघम, कार्डिफ और लॉर्ड्स में खेले जाने हैं.

Advertisement
विराट कोहली चोट के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेले थे. (Photo: X) विराट कोहली चोट के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेले थे. (Photo: X)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:57 AM IST

विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी से पूरी तरह उबर चुके हैं और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी के लिए तैयार हैं. कोहली काफी दिनों से ब्रिटेन में ही हैं और 14 जुलाई से शुरू होने वाली सीरीज की तैयारियों में जुटे हैं. इसी बीच इंग्लैंड के युवा क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में उनके टीममेट जॉर्डन कॉक्स ने कोहली की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया है.

Advertisement

पिछले महीने कोहली और जॉर्डन कॉक्स की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. अब करीब एक महीने बाद कॉक्स ने खुलासा किया कि ना तो उन्हें और ना ही कोहली को इस बात का अंदाजा था कि कोई उनकी तस्वीरें खींच रहा है. जॉर्डन कॉक्स ने 'द गार्जियन' से बातचीत में बताया कि विराट अपनी निजी जिंदगी में लोगों की नजरों से दूर रहना चाहते हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता के कारण ऐसा करना बेहद मुश्किल है.

'कोहली नॉर्मल लाइफ जीना चाहते'
जॉर्डन कॉक्स ने कहा, 'उनके लिए सबसे परेशान करने वाली बात यह है कि लोग उनकी जानकारी के बिना उनका पीछा करते हैं. सैकड़ों लोग हमारे पास से गुजरे. कोई नहीं रुका, किसी ने कुछ नहीं किया. लेकिन करीब दो घंटे बाद उनका मुझे मैसेज आया कि क्या तुमने ये सारी तस्वीरें देखी हैं? मैं भी हैरान रह गया था. यह दुखद है कि इतने सारे लोग उनकी जिंदगी का हिस्सा चाहते हैं. वह बस लोगों की नजरों से दूर रहना, मजे करना और सामान्य जिंदगी जीना चाहते हैं. दुर्भाग्य से यह हमेशा संभव नहीं है.'
यह भी पढ़ें: 'इमोशन जीता, लॉजिक हारा', वैभव की एंट्री पर पार्थिव ने सेलेक्टर्स को घेरा, संजू की अनदेखी पर फूटा गुस्सा

Advertisement

जॉर्डन कॉक्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 के दौरान उनके साथ बिताए समय का भी जिक्र किया. इस विकेटकीपर बल्लेबाज के मुताबिक इतनी उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद कोहली युवा खिलाड़ियों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं.
यह भी पढ़ें: 14, 13, 15... इंग्लैंड ने वैभव सूर्यवंशी को वो सिखाया, जो IPL कभी नहीं सिखा सकता था!

जॉर्डन कॉक्स ने कहा, 'आईपीएल के दौरान मेरे लिए सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने मुझे एक खिलाड़ी के रूप में कितना समय दिया. इतना कुछ हासिल करने के बाद भी वह क्रिकेट को वापस बहुत कुछ देना चाहते हैं. कुछ खिलाड़ी सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देते हैं, लेकिन विराट हमेशा खुद से पहले दूसरों की मदद करना चाहते हैं. ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है.'

विराट आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में थे और उन्होंने आरसीबी के लिए 600 से ज्यादा रन बनाए. हालांकि गुजरात टाइटन्स के खिलाफ फाइनल के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी. इसी चोट के कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाए. इसके बाद विराट ने बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपनी फिटनेस पर काम किया और जरूरी फिटनेस क्लीयरेंस हासिल किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »