वैभव सूर्यवंशी डेब्यू का हकदार है... 'बेबी बॉस' पर फिदा हुए कोहली के बचपन के कोच

आयरलैंड सीरीज से पहले विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के बयान ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह युवा बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपने प्रदर्शन कोे बरकरार रख पाता है या नहीं...

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी का बेलफास्ट में हो सकता है डेब्यू (Photo: BCCI) वैभव सूर्यवंशी का बेलफास्ट में हो सकता है डेब्यू (Photo: BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

भारतीय क्रिकेट में इन दिनों युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. आयरलैंड दौरे पर वैभव के संभावित इंटरनेशनल डेब्यू से पहले विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने 'बेबी बॉस' को लेकर बड़ा बयान दिया है. राजकुमार शर्मा ने वैभव की प्रतिभा की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि वह टीम इंडिया में मौका पाने के पूरी तरह हकदार हैं.

Advertisement

राजकुमार शर्मा ने कहा, 'वैभव सूर्यवंशी की ये शानदार उपलब्धि है. उसमें अनोखा टैलेंट है. उसने जिस तरह वर्ल्ड के सभी बेस्ट बॉलर्स की पिटाई की है, वो डेब्यू डिजर्व करता है. मैं उसके लिए खुश हूं और उसको शुभकामनाएं देता हूं.'

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले कुछ महीनों में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए उन्होंने 776 रन बनाए और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. इसके बाद श्रीलंका में खेली गई त्रिकोणीय-ए सीरीज के फाइनल में उन्होंने महज 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जो लिस्ट-ए क्रिकेट में एक रिकॉर्ड है.

टीम में ओपनिंग स्लॉट को लेकर प्रतिस्पर्धा
राजकुमार शर्मा ने भारतीय टी20 टीम में ओपनिंग स्लॉट को लेकर बढ़ती प्रतिस्पर्धा पर भी अपनी राय रखी. उनके मुताबिक मौजूदा दौर में लगभग हर बल्लेबाज ओपनिंग करना चाहता है क्योंकि टी20 क्रिकेट में ज्यादा गेंदें खेलने का मौका वहीं मिलता है.

Advertisement

राजकुमार शर्मा ने कहा, 'टी20 क्रिकेट में सब लोग ओपनिंग करना चाहते हैं ताकि ज्यादा गेंदें खेलने को मिले. इंडियन टीम की बात करें या लोकल क्रिकेट को देखें, तो सब लोग टी20 का नाम आते ही कहते हैं कि वो ओपन करते हैं. कप्तान और कोच के लिए यह एक सिरदर्द है. मेरा मानना है कि रोटेट करते रहना पड़ेगा, ताकि सबको मौका मिल सके.'

राजकुमार शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी के बढ़ते प्रभाव को लेकर एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया. उन्होंने बताया कि अब माता-पिता अपने बच्चों को बेहद कम उम्र में क्रिकेट अकादमी भेजने के लिए उत्साहित हैं और इसकी वजह वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ियों की सफलता है. 

राजकुमार शर्मा कहते हैं, 'बहुत छोटे बच्चे आने लगे हैं और उनके माता-पिता एडमिशन दिलाना चाहते हैं. मेरे यहां पांच साल के बच्चे को एडमिशन दिलाने आए, तो मैंने कहा कि अभी बहुत छोटा है और आप ही इसके साथ खेलिए. जब आठ साल का हो तब इसे कोचिंग में डालिए, तो इस पर उन्होंने कहा कि यदि आठ साल में एडमिशन कराएंगे तो वो वैभव सूर्यवंशी जैसा कैसे बनेगा. लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं. एक युवा खिलाड़ी ने इतना अच्छा किया है. ऐसे प्लेयर पीढ़ी में एक बार पैदा होते हैं.'

Advertisement

कोहली की फिटनेस पर क्या बोले?
राजकुमार शर्मा ने इस दौरान विराट कोहली की फिटनेस को लेकर भी सकारात्मक संकेत दिए. उन्होंने बताया कि विराट हाल ही में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) गए थे और उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी करेंगे.

राजकुमार शर्मा  ने बताया, 'प्रयोग तो करने ही होंगे. टी20 में भारत की नई टीम बनने जा रही है. प्रयोग तो हर मुकाबले में किए जाएंगे. सबको मौका देकर देखा जाएगा कि क्या बेस्ट कॉम्बिनेशन बन रहा है. वो (विराट कोहली) सीओई गए थे. मुझे पूरी आशा है कि वो इस सीरीज के फिट हो जाएंगे. ये कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि ये विराट-रोहित का आखिरी इंग्लैंड दौरा होगा. मुझे पूरी उम्मीद है कि विराट पूरी ताकत से खेलेंगे और 100 प्रतिशत से भी ज्यादा देंगे.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »