Rohit Sharma Vs Virat Kohli: ‘एक थैंक्यू भी नहीं और प्रेस रिलीज निकाल कप्तानी से हटा दिया’, BCCI के रवैये पर सवाल

विराट कोहली को जिस तरह वनडे की कप्तानी से हटाया गया है, वो विवादों में है. साउथ अफ्रीका दौरे से ठीक पहले विराट कोहली से वनडे कप्तानी छीन कर रोहित शर्मा को कमान दे दी गई. इस पूरे मसले पर बीसीसीआई के रवैये पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

Advertisement
Sourav Ganguly (File) Sourav Ganguly (File)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST
  • विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाने पर विवाद
  • पूर्व क्रिकेटर्स की फैंस से अपील- अभी किसी नतीजे पर ना पहुंचें

Rohit Sharma Vs Virat Kohli: टीम इंडिया में छिड़ी कप्तानी की जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है. टी-20 वर्ल्डकप के बाद विराट कोहली ने इस फॉर्मेट की कप्तानी खुद ही छोड़ दी थी, लेकिन इसके कुछ वक्त बाद BCCI ने विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से भी हटा दिया. इसी के बाद सारी लड़ाई शुरू हुई है, लेकिन अब सवाल ये भी उठ रहा है कि विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी, शानदार रिकॉर्ड वाले कप्तान के साथ क्या BCCI ने सही किया?

क्रिकेट कॉलमिस्ट अयाज़ मेमन ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, ‘पिछले 10-15 दिन में जो भी हुआ है, वह भारतीय क्रिकेट के लिए काफी बड़ा है. लेकिन ये विवाद क्यों हुआ? ये सब उस प्रेस रिलीज़ की वजह से हुआ, जिसमें विराट कोहली को कप्तानी से हटाया गया. इस चीज़ को प्रेस रिलीज़ के सबसे आखिर में सिर्फ लिख दिया गया. 

क्लिक करें: कोहली-रोहित में छिड़ी जंग पर अनुराग ठाकुर का बयान- खेल से बड़ा कोई नहीं 

अयाज़ मेमन ने आगे कहा, ‘इस इंसान ने आपके क्रिकेट के लिए इतना कुछ किया, आपने एक थैंक्यू तक नहीं कहा. इतने बड़े खिलाड़ी को आप कप्तानी से हटाते वक्त आप सिर्फ एक प्रेस रिलीज़ निकाल दे रहे हैं. अयाज़ मेमन बोले कि सौरव गांगुली ने बयान दिया कि विराट कोहली टी-20 की कप्तानी नहीं करना चाहते थे, लेकिन अगर विराट कोहली हां कर देते, तो क्या रोहित शर्मा कप्तान नहीं बन पाते.’  

Advertisement
प्रेस रिलीज में था विराट को कप्तानी से हटाने का जिक्र

बता दें कि बीसीसीआई ने जब साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान किया था, उसी वक्त ये जानकारी भी दी थी कि अब से वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा होंगे. इस प्रेस रिलीज़ के एक दिन बाद बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया पर विराट कोहली को थैंक्यू कहना शुरू किया था और कप्तान विराट कोहली को लेकर कई ट्वीट किए थे. 

जब विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाया गया था, तब उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का भी बयान सामने आया था. राजकुमार शर्मा ने कहा था कि बीसीसीआई ने किसी तरह का कोई कारण नहीं बताया है कि विराट को क्यों हटाया गया है. राजकुमार शर्मा ने टिप्पणी की थी कि उनकी विराट कोहली से इस मसले पर बात नहीं हो पाई थी, क्योंकि कोहली का फोन स्विच ऑफ था. 

Advertisement

'जल्दबाजी में किसी नतीजे पर ना पहुंचें फैंस'

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर जारी विवाद पर बयान दिया है. सुनील गावस्कर ने फैंस से अपील की है कि वह किसी भी तरह के नतीजे पर ना पहुंचें. सुनील गावस्कर ने कहा कि जबतक दोनों खिलाड़ी आकर चीजें साफ ना कर दें या बोर्ड की ओर से कुछ ना कहा जाए, तब तक लोगों को कुछ कयास नहीं लगाने चाहिए. 

सुनील गावस्कर ने मोहम्मद अजहरुद्दीन के उस ट्वीट की भी बात की, जिसमें अजहर ने रोहित-कोहली के बीच अनबन का जिक्र किया. लिटिल मास्टर ने कहा कि अगर मोहम्मद अजहरुद्दीन ऐसा लिख रहे हैं, तो उन्हें खुद ही इसपर विस्तार से बात करनी चाहिए.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »