हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले कोहली एंड टीम ने उठाया बिरयानी का लुत्फ

हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली कई अन्य खिलाड़ियों के साथ अपने साथी मोहम्मद सिराज के घर पहुंचे. यहां उन्होंने टीम के साथ डिनर किया और जमकर बिरयानी खाई. कप्तान विराट कोहली के अलावा तस्वीरों में पार्थिव पटेल, यजुवेंद्र चहल, मनदीप सिंह दिख रहे हैं.

Advertisement
विराट एंड कंपनी ने उठाया बिरयानी का लुत्फ विराट एंड कंपनी ने उठाया बिरयानी का लुत्फ

आशीष पांडेय

  • हैदराबाद,
  • 07 मई 2018,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु की टीम भले ही इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन ना कर पाई हो लेकिन खिलाड़ी अभी भी आने वाले मैचों के लिए तैयार हैं. सोमवार को विराट कोहली की टीम बंगलुरु का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. जब बात हैदराबाद की होती है तो सबसे पहले नाम बिरयानी का आता है. बंगलुरु के कप्तान विराट कोहली भी हैदराबाद में मैच से पहले बिरयानी का लुत्फ उठाते हुए दिखे.

Advertisement

हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली कई अन्य खिलाड़ियों के साथ अपने साथी मोहम्मद सिराज के घर पहुंचे. यहां उन्होंने टीम के साथ डिनर किया और जमकर बिरयानी खाई. कप्तान विराट कोहली के अलावा तस्वीरों में पार्थिव पटेल, यजुवेंद्र चहल, मनदीप सिंह दिख रहे हैं.

रविवार को प्रैक्टिस सेशन पूरा करने के बाद टीम के खिलाड़ी सिराज के घर पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि खिलाड़ियों को वहां पत्थर का गोश्त, कोरमा, खूबनी का मेरथा, डबल मीठा और बिरयानी परोसी गई. खिलाड़ियों ने सिराज के घर करीब 2 घंटे बिताए.

खास बात ये रही कि पूरी टीम ने ज़मीन पर ही गद्दे पर बैठकर बिरयानी का लुत्फ उठाया और मुंबई इंडियंस-कोलकाता नाइट रायडर्स का मैच भी देखा. आपको बता दें कि के पिता एक ऑटोरिक्शा चलाते हैं. बंगलुरु की टीम ने सिराज को एक करोड़ रुपए में खरीदा था.

Advertisement

गौरतलब है कि भले ही विराट कोहली अपने बल्ले से रन बरसा रहे हो लेकिन उनकी टीम का प्रदर्शन अभी तक अच्छा नहीं रहा है. अभी तक RCB ने 9 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 3 ही जीत पाएं हैं. जबकि 6 मैचों में उसे हार मिली है. अगर प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो बंगलुरु अभी छठें नंबर पर चल रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »