फॉर्च्यूनर से लेकर कर्व और बुलेट तक... IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी के दरवाजे पर खड़ी दिखीं महंगी गाड़ियां, बड़े भाई ने की पूजा

Vaibhav Suryavanshi Vishwakarma Puja Video: समस्तीपुर में IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी के घर विश्वकर्मा पूजा पर लगी फॉर्च्यूनर, कर्व और बुलेट जैसी गाड़ियों की कतार. बड़े भाई उज्ज्वल ने की पूजा, वीडियो वायरल...

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी को गिफ्ट में मिली कारों की पूजा की तस्वीरें.(Photo:ITG) वैभव सूर्यवंशी को गिफ्ट में मिली कारों की पूजा की तस्वीरें.(Photo:ITG)

जहांगीर आलम

  • समस्तीपुर ,
  • 18 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:20 PM IST

स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के घर विश्वकर्मा पूजा के मौके पर महंगी गाड़ियों की कतार नजर आई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वैभव के बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी घर के बाहर खड़ी गाड़ियों की पूजा करते नजर आ रहे हैं.

समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित वैभव सूर्यवंशी के घर पर फॉर्च्यूनर, कर्व, सिएरा और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियां खड़ी दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा दो बुलेट, एक येज्डी और अन्य बाइक भी वीडियो में नजर आ रही हैं.

Advertisement

बड़े भाई उज्ज्वल ने की गाड़ियों की पूजा

वायरल वीडियो में उज्ज्वल सूर्यवंशी एक गाड़ी से बाहर निकलते हैं और इसके बाद बारी-बारी से वहां खड़ी गाड़ियों की पूजा-अर्चना करते दिखाई देते हैं. विश्वकर्मा पूजा के मौके पर घर के बाहर गाड़ियों को सजाकर रखा गया था.

वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट प्रेमी सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे वैभव की मेहनत का फल बता रहे हैं, तो कुछ लोग वैभव की ओर से बल्ले की पूजा किए जाने की बात कर रहे हैं. कई लोग वैभव को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते नजर आए.

वैभव के बड़े भाई उज्ज्वल ने समस्तीपुर में की लग्जरी गाड़ियों की पूजा.

IPL में प्रदर्शन के बाद गिफ्ट में मिली थी कार

वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें कर्व कार गिफ्ट में मिलने की बात सामने आई थी. इसके अलावा कुछ अन्य गाड़ियां भी गिफ्ट में मिलने की बात कही जा रही है.

Advertisement

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है. ऐसे में उनसे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों के बीच लगातार चर्चा में रहते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »