वैभव सूर्यवंशी के टीममेट का तूफान... MLC में उधार के बल्ले से जड़ा ऐतिहासिक शतक, ट्रेंट बोल्ट की जमकर की धुनाई

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने मेजर लीग क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. प्रीटोरियस आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं, जिसका पार्ट 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी हैं.

Advertisement
साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर ने MLC में जड़ा ऐतिहासिक शतक. (Photo: Sportzpics) साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर ने MLC में जड़ा ऐतिहासिक शतक. (Photo: Sportzpics)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • डलास,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:13 PM IST

मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 में युवा बल्लेबाजों का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. अब वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) टीममेट लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से खेलते हुए MI न्यूयॉर्क के खिलाफ नाबाद 102 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को 9 विकेट से धमाकेदार जीत दिलाई.

20 साल के लुआन-ड्रे प्रीटोरियस MLC के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें कि प्रीटोरियस और वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (RR) का हिस्सा हैं. डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में MI न्यूयॉर्क ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 143 रन बनाए थे. जवाब में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने प्रीटोरियस की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर 26 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

Advertisement

बोल्ट पर जमकर बरसे प्रीटोरियस
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने शुरुआत से ही अपने इरादे साफ कर दिए थे. उन्होंने अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के पहले ही ओवर में दो चौके के अलावा एक छक्का जड़ा. हालांकि, दूसरे ओवर में रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर प्रीटोरियस को LBW आउट दे दिया गया था. युवा बल्लेबाज ने तुरंत डीआरएस लेने का फैसला किया और रिप्ले में मैदानी अंपायर का फैसला गलत साबित हुआ. इसके बाद प्रीटोरियस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

उन्होंने फिन एलन के साथ मिलकर पावरप्ले में टीम का स्कोर 52 रन तक पहुंचाया. पावरप्ले के तुरंत बाद एलन को रोमारियो शेफर्ड ने आउट कर दिया, लेकिन इसका प्रीटोरियस की बल्लेबाजी पर कोई असर नहीं पड़ा. प्रीटोरियस ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. दूसरे छोर पर कप्तान मैथ्यू शॉर्ट रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन प्रीटोरियस लगातार गेंदबाजों पर दबाव बनाते रहे. 15वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट गेंदबाजी के लिए वापस आए, लेकिन प्रीटोरियस ने उनके ओवर में चार चौके जड़कर मुकाबला पूरी तरह सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के पक्ष में कर दिया.

Advertisement

इसके अगले ओवर में उन्होंने रएक छक्का और एक चौका लगाकर अपने टी20 करियर का पहला शतक पूरा किया. प्रीटोरियस 52 गेंदों पर 102 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. वहीं, मैथ्यू शॉर्ट 25 गेंदों पर 19 रन बनाकर नाबाद लौटे.

इससे पहले सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. मैथ्यू शॉर्ट ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि हारिस रऊफ और एरॉन हार्डी को दो-दो सफलताएं मिलीं. MI न्यूयॉर्क की ओर से ओपनर रयान रिकेल्टन ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए. उन्होंने इसके लिए 21 गेंदों का सामना किया. वहीं, निकोलस पूरन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 24 गेंदों पर सिर्फ 19 रन बना सके.

फिन एलन से उधार लिया था बैट
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस की इस पारी की एक और दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने यह ऐतिहासिक शतक अपने बल्ले से नहीं, बल्कि ओपनिंग पार्टनर फिन एलन के बल्ले से बनाया. 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने जाने के बाद प्रीटोरियस ने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं असल में फिन के बल्ले से खेल रहा था. मुझे लगता है कि अगर मैं अपने बल्ले से खेलता तो शायद इतने बड़े छक्के नहीं लगा पाता. अब मैं उससे अच्छे से पूछूंगा कि क्या मैं यह बल्ला अपने बैग में रख सकता हूं."

Advertisement

लुआन-ड्रे प्रीटोरियस से पहले MLC में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मिचेल ओवेन के नाम था. ओवेन ने पिछले महीने वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से MI न्यूयॉर्क के खिलाफ 155 रनों की तूफानी पारी खेली थी. अब 20 वर्षीय प्रीटोरियस ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह MLC के इतिहास में शतक लगाने वाले 11वें बल्लेबाज हैं, जबकि मौजूदा सीजन में सेंचुरी जड़ने वाले पांचवें खिलाड़ी बने.

लुआन-ड्रे प्रRटोरियस के लिए MLC 2026 बेहद शानदार रहा है. वह अब तक 415 रन बना चुके हैं और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस दौरान उनका औसत 69.16 और स्ट्राइक रेट 182.01 का रहा है. प्रीटोरियस मौजूदा सीजन में एक शतक के अलावा चार अर्धशतक भी लगा चुके हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »