आखिरकार गजब हो गया... वैभव को मिली पसंदीदा पोजीशन, गंभीर ने कल ही कर दिया था 'फाइनल'

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग का मौका मिला. वह अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे, जबकि संजू सैमसन को तीसरे नंबर पर भेजने की योजना है. मैच से एक दिन पहले प्रैक्टिस सेशन में गौतम गंभीर और वैभव की बल्ले वाली तस्वीर सामने आई थी, जिसके बाद से ही बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की अटकलें लगने लगी थीं.

Advertisement
मैच से एक दिन पहले की तस्वीर... मैच से एक दिन पहले की तस्वीर...

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • वेलिंगटन,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST

आखिरकार बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी को मिल गई वह पोजीशन, जिसका इंतजार था. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में वैभव ओपनिंग करने उतरेंगे. खास बात यह है कि इस फैसले के संकेत मैच से एक दिन पहले ही मिलने लगे थे. प्रैक्टिस सेशन के दौरान हेड कोच गौतम गंभीर के हाथ में बल्ला था और वैभव की नजरें उसी पर टिकी थीं. वहीं, संजू सैमसन पास में चुपचाप खड़े दिखाई दिए थे.

Advertisement

उस तस्वीर ने तभी से अटकलों को हवा दे दी थी कि टीम इंडिया में बल्लेबाजी क्रम को लेकर कुछ बड़ा होने वाला है. क्या वैभव को उनकी पसंदीदा ओपनिंग पोजीशन पर उतारने की तैयारी चल रही है? अब तीसरे टी20 में वैभव और अभिषेक शर्मा की जोड़ी पारी की शुरुआत करने पहुंची, तो इन अटकलों को विराम मिल गया.

गंभीर के इशारे को समझिए!

प्रैक्टिस सेशन की तस्वीर सामने आने के बाद से ही चर्चा थी कि टीम मैनेजमेंट वैभव को ओपनिंग में उतारने पर विचार कर रहा है. अब मैदान पर लिए गए फैसले ने साफ कर दिया कि वैभव को शीर्ष क्रम में मौका दिया गया है. उनके साथ अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे.

संजू सैमसन का क्या होगा?

वैभव के ओपनिंग में आने के साथ संजू सैमसन के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की योजना है. उन्हें तीसरे नंबर पर उतारा जा सकता है. ऐसे में टीम इंडिया के शीर्ष क्रम में नई व्यवस्था देखने को मिलेगी. अब नजरें इस बात पर रहेंगी कि वैभव अपनी पसंदीदा पोजीशन पर उतरकर कैसा प्रदर्शन करते हैं.

Advertisement

डेरिल मिचेल का तूफान, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 रनों का टारगेट

वेलिंगटन में तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 198 रन बनाए. डेरिल मिचेल ने नाबाद 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने 52 गेंदों का सामना करते हुए 5 छक्के और 5 चौके लगाए.

फिन एलन ने भी न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दिलाई. उन्होंने 25 गेंदों पर 40 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के शामिल रहे. भारतीय गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह ने सबसे किफायती प्रदर्शन करते हुए 33 रन देकर 1 विकेट लिया.

अब भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए 199 रन बनाने होंगे.

4 छक्के, 4 चौके... तूफानी पारी खेलकर भी वैभव सूर्यवंशी न‍िराश, आउट होते ही 'बेबी बॉस' हो गए मायूस 

क्राइस्टचर्च में नहीं चला था वैभव का बल्ला

क्राइस्टचर्च में खेले गए पिछले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, लेकिन 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. अब वेलिंगटन में उन्हें ओपनिंग का मौका मिला है. अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हुए वैभव के पास अपनी पसंदीदा पोजीशन पर खुद को साबित करने का मौका है.

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड के 199 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »