'वैभव सूर्यवंशी किस्मत के सहारे खेल रहे, इस बार...', IPL से पहले भारतीय धुरंधर ने दी चेतावनी

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

Advertisement
'अब गेंदबाजों को पता है कहां करना है अटैक', वैभव पर उथप्पा का बड़ा बयान (Photo: AP) 'अब गेंदबाजों को पता है कहां करना है अटैक', वैभव पर उथप्पा का बड़ा बयान (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और इस सीजन में कई युवा खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी. इनमें राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम भी प्रमुख है, जो अपने दूसरे IPL सीजन में उतरने जा रहे हैं.

पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यवंशी से इस बार भी बड़ी उम्मीदें हैं. हालांकि, भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा का मानना है कि आने वाला सीजन इस युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला हो सकता है.

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले IPL सीजन में डेब्यू किया था और बेहद आक्रामक बल्लेबाजी से विरोधी गेंदबाजों को चौंका दिया था. अपने धूमधड़ाके वाले खेल की वजह से उन्होंने जल्दी ही पहचान बना ली और राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी लाइनअप का अहम हिस्सा बन गए. उनकी आक्रामक शैली और आत्मविश्वास ने उन्हें टूर्नामेंट के उभरते सितारों में शामिल कर दिया.

रॉबिन उथप्पा के अनुसार, इस साल चीजें अलग हो सकती हैं क्योंकि टीमों के पास अब उनकी ताकत और कमजोरियों के बारे में ज्यादा जानकारी है. सूर्यवंशी एक ऐसे फेज में जा रहे हैं, जहां विरोधी टीमों ने उनके खेल का विश्लेषण करना और उनका मुकाबला करने के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि अब गेंदबाजों को पता है कि उन्हें किस लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करनी है, जिससे युवा बल्लेबाज के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं.

Advertisement

वैभव की क्या है कमजोरी, उथप्पा ने बताया
उथप्पा ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा- मैं पिछले 12 महीनों से वैभव के हर मैच पर नजर रख रहा हूं. वह शानदार खिलाड़ी हैं. लेकिन अगर आप उन्हें बल्लेबाजी करते देखें तो मुझे लगता है कि अभी वह थोड़ी किस्मत के सहारे भी खेल रहे हैं. जब स्तर थोड़ा ऊंचा और मुश्किल होता है, और गेंदबाजों को पता होता है कि कहां गेंद डालनी है, तब चुनौती बढ़ जाती है. सरप्राइज फैक्टर खत्म हो चुका है. मुझे लगता है कि यह सीजन उनके लिए सीखने वाला होगा. वह रन जरूर बनाएंगे, लेकिन शायद पिछले साल जैसा प्रदर्शन न कर पाएं.

IPL 2026 में रहेंगी खास नजरें
पिछले साल सूर्यवंशी अपेक्षाकृत कम दबाव के साथ मैदान में उतरे थे क्योंकि विरोधी टीमों को उनके खेल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी.लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है. विरोधी टीमें उनकी बल्लेबाजी की कमजोरियों को ध्यान में रखते हुए खास रणनीति बना सकती हैं.से में IPL 2026 सूर्यवंशी के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा. अगर वह इस चुनौती का सामना करते हुए लगातार रन बनाते हैं, तो यह साबित होगा कि उनका पिछला सीजन सिर्फ सरप्राइज नहीं बल्कि एक शानदार करियर की शुरुआत था.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement