वैभव सूर्यवंशी का इंतजार तो छोटा है! इस धुरंधर का 5 साल बाद भी नहीं हुआ डेब्यू, कई बार टीम इंडिया में हुए शामिल

भारत को अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इसके बाद भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा भी होना है. ऐसे में सवाल यही है कि क्या अभिमन्यु ईश्वरन का सालों लंबा इंतजार आखिरकार खत्म होगा या एक बार फिर उन्हें मौका नहीं मिलेगा.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी की तरह अभिमन्यु ईश्वरन भी कर रहे इंतजार. (Photo: Getty Images/PTI) वैभव सूर्यवंशी की तरह अभिमन्यु ईश्वरन भी कर रहे इंतजार. (Photo: Getty Images/PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:15 PM IST

क्रिकेट जगत में इन दिनों 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के लेकर खूब चर्चा हो रही है. आयरलैंड दौरे पर वैभव को दोनों मैचों में नहीं खिलाया गया. फिर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भी वैभव बेंच पर ही बैठे रहे. वैभव ने अब तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है.

'बेबी बॉस' के नाम से फेमस वैभव सूर्यवंशी का इंतजार अभी कुछ ही मैचों का है. लेकिन दूसरी ओर एक ऐसा बल्लेबाज भी है, जो कई बार भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बनता रहा, लेकिन आज तक उसे डेब्यू कैप पहनने का मौका नहीं मिला. इस खिलाड़ी का नाम अभिमन्यु ईश्वरन है, जिनके घरेलू क्रिकेट के आंकड़े किसी भी बल्लेबाज को हैरान कर सकते हैं.

Advertisement

अभिमन्यु ईश्वरन पहली बार साल 2021 में इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए थे. उस समय रोहित शर्मा और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी शानदार फॉर्म में थी, इसलिए उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला. इसके बाद लगा कि अगली सीरीज में उनकी बारी जरूर आएगी, लेकिन उनका इंतजार कभी खत्म ही नहीं हुआ.

अभिमन्यु ईश्वरन सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि कई बार भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं. वह 2024-25 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया गए, लेकिन पांचों टेस्ट मैचों में बेंच पर ही बैठे रहे. पिछले साल इंग्लैंड दौरे के लिए भी उन्हें स्क्वॉड में शामिल किया गया, मगर वहां भी डेब्यू का सपना अधूरा रह गया.

इंतजार करते रह गए अभिमन्यु
भारतीय टेस्ट टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. टीम में कई नए चेहरों को मौका मिला, लेकिन अभिमन्यु ईश्वरन अब भी अपनी पहली टेस्ट कैप का इंतजार कर रहे हैं. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अभिमन्यु के पहली बार टीम इंडिया में चुने जाने के बाद 17 नए खिलाड़ियों ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू कर लिया.
यह भी पढ़ें: 'खिलाओगे नहीं, पर वीड‍ियो उसी से शुरू करोगे', वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर BCCI पर भड़के फैन्स

Advertisement

इस दौरान श्रेयस अय्यर, केएस भरत, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, साई सुदर्शन, अंशुल कम्बोज और मानव सुथार जैसे खिलाड़ियों को टेस्ट कैप मिल गई. लेकिन अभिमन्यु ईश्वरन स्क्वॉड में शामिल होकर भी अंतिम एकादश में जगह नहीं बना सके.
यह भी पढ़ें: 'वैभव को अब और मत रोको...', बेबी बॉस का फैन हुआ पाकिस्तानी दिग्गज, टीम इंडिया को दी खास सलाह

6 सितंबर 1995 को उत्तराखंड के देहरादून में जन्मे अभिमन्यु ईश्वरन बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. अभिमन्यु घरेलू क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने अब तक 113 फर्स्ट क्लास मैचों में 47.61 की औसत से 8381 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 27 शतक और 36 अर्धशतक निकले.

वहीं 96 लिस्ट-ए मैचों में अभिमन्यु ईश्वरन ने 4107 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं. टी20 क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है. उन्होंने 41 मैचों में 1242 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम पर 2 शतक और 6 अर्धशतक दर्ज हैं.

अभिमन्यु ईश्वरन का नाम पिछले 5 साल से लगभग हर टेस्ट सीरीज से पहले चर्चा में रहता है. चयनकर्ता उन पर भरोसा भी जताते हैं और टीम में शामिल भी करते हैं, लेकिन प्लेइंग-11 तक पहुंचते-पहुंचते उनका नाम गायब हो जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »