पूरी टीम इंडिया हुई इग्नोर, वैभव सूर्यवंशी ने लूटी लाइमलाइट, देखें VIDEO

वैभव सूर्यवंशी का क्रेज श्रीलंका में भी देखने को मिल रहा है.श्रीलंका ए के खिलाफ जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी जब मैदान से बाहर जा रहे थे, तब वैभव के साथ फोटो खिचाने के लिए फैन्स की होड़ लग गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी के संग फोटो के लिए फैन्स ने इग्नोर की पूरी टीम इंडिया (Photo: Getty) वैभव सूर्यवंशी के संग फोटो के लिए फैन्स ने इग्नोर की पूरी टीम इंडिया (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:28 PM IST

वैभव सूर्यवंशी का क्रेज दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. वैभव अभी मौजूदा वक्त में श्रीलंका में इंडिया 'ए' का हिस्सा हैं. श्रीलंका में ट्रई सीरीज के पहले मुकाबले में 9 जून (मंगलवार) को भारत ने श्रीलंका को 8 रन से हरा दिया. 

इस रोमांचक मुकाबले को जीतने के बाद जब भारतीय प्लेयर्स स्टेडियम से होटल जा रहे थे, तब उन्हें देखने के लिए फैन्स खड़े थे. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा और प्रियांश आर्य निकल गए और कुछ नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही वैभव सूर्यवंशी पहुंचे तो फैन्स उनकी तरफ दौड़ पड़े. 

Advertisement

सभी उनके साथ एक-एक करके फोटो खिंचवाने लगे, तब वैभव को ही बोलना पड़ा कि आप एक साथ फोटो खिचवा लें. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Vaibhav Suryavanshi has already become a superstar. After the match, the entire India A team was arriving, including Ruturaj, Tilak, Priyansh Arya, and other big names, but the fans were waiting for Vaibhav Suryavanshi to take pictures with him.🫡🔥

15-year-old boy, the new… pic.twitter.com/NcdWT8rEB6

— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) June 9, 2026

हालांकि वैभव सूर्यवंशी का श्रीलंका ए के खिलाफ पहले मैच में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, वह 14 रन ही बना पाए.

यह भी पढ़ें: IND A vs AFG A: कब है वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच, क्या इस बार बल्ला उगलेगा आग?

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत रखा है.हर कोई इस वक्त वैभव की तारीफ करते नहीं थक रहा है. लोकप्रियता के मामले में वैभव बड़े-बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते जा रहे हैं, इसका नजारा श्रीलंका में भी देखने को मिल रहा है.

Advertisement

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का पहली बार सीनियर टीम में चयन हो गया है. अगर वैभव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वह 16 साल 205 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले महान सचिन तेंदुलकर का सबसे युवा पुरुष भारतीय डेब्यूटेंट का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. वैभव अब 11 जून को अफगान‍िस्तान ए के ख‍िलाफ खेलते द‍िखेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »