'वैभव को किसी भी गेंदबाज से फर्क नहीं पड़ता...', ध्रुव जुरेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 47 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 में अपनी जगह बना ली. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से जमकर रिकॉर्ड तोड़े.

Advertisement
ध्रुव जुरेल का खुलासा, 'वैभव को किसी भी गेंदबाज से फर्क नहीं पड़ता है' (Photo:PTI) ध्रुव जुरेल का खुलासा, 'वैभव को किसी भी गेंदबाज से फर्क नहीं पड़ता है' (Photo:PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:02 PM IST

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के क्वालिफायर-2 में अपनी जगह पक्की कर ली. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 334.48 की स्ट्राइक रेट से 97 रनों की आतिशी पारी खेली. 

अपनी इस पारी में वैभव ने 12 छक्के और 5 चौके जड़े. वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में 65 छक्के जड़ दिए हैं, जो एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड है. इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था. गेल ने 59 छक्के जड़े थे. 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन बनाए. इस रन चेज के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही और अभिषेक शर्मा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. 

ईशान किशन ने 11 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली, लेकिन वो भी जोफ्रा आर्चर का शिकार हो गए. ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन भी कुछ कमाल नहीं दिखा सके और सस्ते में आउट हो गए. 

ट्रेविस हेड ने 17 और हेनरिक क्लासेन ने महज 18 रन ही बनाए. इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी और सलिल अरोड़ा ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले को 47 रनों से जीत लिया. 

राजस्थान रॉयल्स (RR) का अब अगला मुकाबला 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में ही गुजरात टाइटन्स (GT) से है. वैभव सूर्यवंशी को उनकी इस धमाकेदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. वैभव सूर्यवंशी इस आईपीएल सीजन सबसे ज्यादा 680 रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' की रेस में सबसे आगे हैं.

Advertisement

ध्रुव जुरेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा...

मैच खत्म होने के बाद राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैभव सूर्यवंशी की सोच के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा, 'वैभव की सबसे खास बात ये है कि वो कुछ भी प्लान नहीं करता. वह नेट्स में बहुत मेहनत करता है और खुद पर पूरा भरोसा रखता है. जब भी बल्लेबाजी करने उतरता है, उसके मन में जरा सा भी शक नहीं होता कि वो ये कर पाएगा या नहीं.'

जुरेल ने आगे कहा, 'अकादमी में हमें हमेशा सिखाया जाता है कि गेंदबाज को नहीं, सिर्फ गेंद को देखो. लेकिन 17 साल की उम्र में हम बड़े-बड़े गेंदबाजों का नाम देखकर ही दबाव में आ जाते थे. वैभव ऐसा बिल्कुल नहीं करता. वो सिर्फ गेंद पर ध्यान देता है.'

उन्होंने बताया कि वैभव का मंत्र साफ है, 'मुझे किसी भी गेंदबाज से फर्क नहीं पड़ता.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »