काश! वर्ल्ड ट्वंटी 20 में टूट जाएं ये रिकॉर्ड्स

जब वर्ल्ड ट्वंटी 20 में दुनिया के सबसे बेहतरीन ख‍िलाड़ी खेलने उतरेंगे तो टी 20 के कुछ रिकॉर्ड तो टूटने लगभग तय ही हैं. लेकिन मजा तो तब आएगा, जब कोई एक ओवर में युवराज सिंह का 36 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दे.

Advertisement

रोहित गुप्ता

  • ,
  • 13 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 9:18 AM IST

जब वर्ल्ड ट्वंटी 20 में दुनिया के सबसे बेहतरीन ख‍िलाड़ी खेलने उतरेंगे तो टी 20 के कुछ रिकॉर्ड तो टूटने लगभग तय ही हैं. लेकिन मजा तो तब आएगा, जब कोई एक ओवर में युवराज सिंह का 36 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दे.

कैसे टूटेगा एक ओवर में 36 रन का रिकॉर्ड?
ने पहले वर्ल्ड ट्वंटी 20 में स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर यह रिकॉर्ड बनाया था. यह रिकॉर्ड तोड़ना मजाक नहीं है, लेकिन असंभव भी तो नहीं. 2012 में अफ्रीकी पेसर वायने परनेल ने आठ गेंदों का एक ओवर फेंका था, जिसमें दो नो बॉल थीं. इंग्लैंड के जोस बटलर ने इस ओवर में 32 रन बनाए थे. इसी तरह एक या दो नो बॉल मिलने पर एक ओवर में 36 से भी ज्यादा रन बनाए जा सकते हैं.

Advertisement

ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड्स, जिन्हें तोड़ना बहुत मुश्किल है लेकिन असंभव नहीं...

सबसे बड़ा टीम स्कोर
1 ओवर में 6 छक्के की तरह यह रिकॉर्ड भी पहले वर्ल्ड टी 20 में बना था. श्रीलंका ने केन्या के ख‍िलाफ पहले बैटिंग करते हुए 260 बनाए थे. श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने चौकों-छक्कों की बरसात कर दी थी. इस पारी में 30 चौके और 11 छक्के लगे थे. जवाब में केन्याई टीम सिर्फ 88 रनों पर ढेर हो गई थी. यह रिकॉर्ड तोड़ना कितना मुश्किल है, इसे समझने के लिए यह जान लें कि इसके लिए हर ओवर में 13 से ज्यादा रन बनाने होंगे.

जरूर पढ़ें: कभी नहीं टूटेंगे क्रिकेट के ये 10 रिकॉर्ड्स!

12 गेंदों में अर्धशतक
युवराज सिंह ने यह कारनामा 2007 में अपनी 6 छक्के वाली पारी में ही बनाया था. हर गेंद पर चौका मारकर भी यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ा जा सकता. इसलिए टी 20 इंटरनेशनल में कोई बल्लेबाज इस रिकॉर्ड के पास भी नहीं पहुंचा. ने इस साल की शुरुआत में बिग बैश लीग में 12 गेंदों पर पचासा लगाया था. लेकिन बिग बैश के रिकॉर्ड्स की गिनती टी 20 इंटरनेशनल में नहीं होती.

Advertisement

4 ओवर, 8 रन और 6 विकेट
ये जादुई बॉलिंग फिगर श्रीलंका के स्पिनर अजंता मेंड‍िस ने 2012 के वर्ल्ड ट्वंटी 20 में दिए थे. मेंडिस ने जिंबाब्वे के ख‍िलाफ 4 में से 2 ओवर तो मेडन कराए थे. मेंड‍िस की जादुई बॉलिंग के चलते जिंबाब्वे की पूरी टीम 100 रन पर ऑलआउट हो गई थी. मेंड‍िस का रिकॉर्ड तोड़ना तो दूर, अभी तक कोई दूसरा गेंदबाज ट्वंटी 20 इंटरनेशनल में एक पारी में 6 विकेट भी नहीं ले पाया.


ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच ने ये कमाल 2013 में किया था. फ‍िंच ने सिर्फ 63 गेंदों पर 156 रन बनाए थे. इस पारी में उन्होंने 14 छक्के और 11 चौके लगाए थे. फिंच ट्वंटी 20 इंटरनेशनल में 150 का आंकड़ा पार करने वाले अकेले बैट्समैन हैं. सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फिंच के बाद उन्हीं के देश के शेन वाटसन है, जिन्होंने भारत के ख‍िलाफ जनवरी में 124 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

एक मैच में 467 रन
40 ओवर में 467 रन. साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के मैच यह रिकॉर्ड बना था. अफ्रीकी टीम ने अपने होमग्राउंड न्यू वांडरर्स स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए 231 रन बनाए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने चार गेंद बाकी रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया था. 40 ओवरों में 44 चौके और 24 छक्के लगे थे. वैसे, यह वर्ल्ड ट्वंटी 20 का मैच नहीं था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »