क्रिकेटर कुलदीप यादव दूल्हा बनने के लिए पहुंचे उत्तराखंड, मसूरी में होगी शादी... जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

Advertisement
कुलदीप यादव मसूरी में वश‍िंका संग शादी के पव‍ित्र बंधन में बंधने वाले हैं (Photo: ITG) कुलदीप यादव मसूरी में वश‍िंका संग शादी के पव‍ित्र बंधन में बंधने वाले हैं (Photo: ITG)

सागर शर्मा

  • मसूरी (देहरादून),
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने के लिए उत्तराखंड पहुंच गए हैं. शादी से पहले गुरुवार को वह राजधानी देहरादून  पहुंचे, जहां क्रिकेट एसोस‍िएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया.

CAU से जुड़े पदाधिकारियों ने कुलदीप यादव को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें केदारनाथ मंद‍िर का प्रसाद भी भेंट किया. कुलदीप इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों के लिए उत्तराखंड पहुंचे हुए हैं.

Advertisement

कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे. शादी की सभी रस्में मसूरी में आयोजित की जाएंगी. जानकारी के मुताबिक 13 और 14 मार्च को मसूरी के प्रतिष्ठित होटल सवोय (Hotel Savoy) में शादी समारोह आयोजित होगा.

शादी के लिए होटल सवाय को पूरी तरह बुक कर लिया गया है. मेहमानों की सुविधा के लिए यहां करीब 80 कमरे आरक्षित किए गए हैं. होटल परिसर के अंदर ही भव्य मंडप तैयार किया गया है, जबकि संगीत समारोह के लिए अलग से विशेष व्यवस्था की गई है.

कुलदीप यादव प‍िछले साल अपनी सगाई के मौके पर वंश‍िका (दाएं) संग, बायीं ओर सांसद प्र‍िया सरोज हैं, जो रिंकू सिंह की मंगेतर हैं

कुलदीप की शादी में कौन-कौन पहुंचेगा?
इस शादी में लगभग 200 मेहमान शामिल हो सकते हैं. मेहमानों की सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, युजेंद्र चहल और भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा क्रिकेट जगत और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां भी समारोह में शामिल हो सकती हैं.

Advertisement

कुलदीप की शादी में एक प्लेट 6000 रुपए की
मेहमानों के स्वागत के लिए भव्य इंतजाम किए गए हैं और आज से मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है. जानकारी के अनुसार शादी के भोज में खास पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा. एक प्लेट खाने की कीमत 6 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है, जिसमें मंडुवे की रोटी, लाल चावल और कई पारंपरिक पहाड़ी डिशेज शामिल होंगी.
 

कौन हैं कुलदीप की होने वाली दुल्हन
कुलदीप ने 4 जून जून 2025 को को लखनऊ में एक निजी समारोह में वंश‍िका से सगाई  की थी. कुलदीप और वंश‍िका की बात की जाए तो दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं.  दोनों ही मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं, उनकी दोस्ती सालों पहले शुरू हुई और र‍िश्ता प्यार में बदल गया.  वंशिका का जन्म और पालन-पोषण कानपुर के श्याम नगर इलाके में हुआ.वंशिका वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में अपनी हायर एजुकेशन कंपलीट करने के बाद वहीं नौकरी कर रही हैं. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement