'विराट जैसे खिलाड़ी का बाहर होना...', किंग कोहली की चोट पर टीम मैनेजमेंट ने तोड़ी चुप्पी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने विराट की हैमस्ट्रिंग इंजरी पर बयान जारी किया है.

Advertisement
विराट कोहली अफगानिस्तान संग वनडे सीरीज से बाहर (Photo:PTI) विराट कोहली अफगानिस्तान संग वनडे सीरीज से बाहर (Photo:PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी (Hamstring Injury) के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.

भारत और अफगानिस्तान के बीच इस वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून को धमर्शाला में होनी है. इसके बाद सीरीज के बाकी दो मुकाबले 17 जून को लखनऊ और 20 जून को चेन्नई में खेले जाने हैं. 

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने वाले विराट कोहली फाइनल के दौरान असहज नजर आए थे. आखिरी ओवरों के दौरान कोहली दौड़ते समय परेशानी महसूस करते नजर आए थे, लेकिन उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे.

फाइनल के बाद हुई मेडिकल जांच में सामने आया कि कोहली चोट से जूझ रहे हैं. चोट की गंभीरता को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, विराट कोहली अफगानिस्तान सीरीज से बाहर

विराट कोहली की उपलब्धता को लेकर चल रही अटकलों पर टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने कहा, 'इस पर आधिकारिक जानकारी जल्द जारी की जाएगी, लेकिन विराट जैसे खिलाड़ी का बाहर होना हमेशा बड़ा झटका होता है.'
यह भी पढ़ें: विराट कोहली के बाद अब रोहित शर्मा होंगे ODI सीरीज से बाहर? हार्दिक पंड्या पर भी सस्पेंस

Advertisement

37 साल के विराट कोहली ने IPL 2026 में अपनी बल्लेबाजी से शानदार प्रदशर्न किया था. इस आईपीएल सीजन आरसीबी के लिए विराट ने सबसे ज्यादा 165.85 की स्ट्राइक रेट से 675 रन बनाए. 

फाइनल  में विराट कोहली ने 42 गेंदों में 75* रन बनाए और आरसीबी को जीत दिलाई थी. विराट की इस पारी के लिए उनको 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब भी मिला था.

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार हर्ष दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव.

भारत vs अफगानिस्तान मैचों का फुल शे़ड्यूल
• टेस्ट मैच: 6 जून, न्यू चंडीगढ़, सुबह 9.30 बजे
•  पहला वनडे: 13 जून, धर्मशाला, दोपहर 1.30 बजे
•  दूसरा वनडे: 17 जून, लखनऊ, दोपहर 1.30 बजे
•  तीसरा वनडे: 20 जून, चेन्नई, दोपहर 1.30 बजे 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »