टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, विराट कोहली अफगानिस्तान सीरीज से बाहर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. कोहली ने आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए सभी मैच खेले थे.

Advertisement
विराट कोहली अफगानिस्तान सीरीज से आउट (Photo: PTI) विराट कोहली अफगानिस्तान सीरीज से आउट (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

भारतीय टीम को इस महीने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. पूर्व कप्तान विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते इस सीरीज का पार्ट नहीं होंगे. 37 साल के कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था.

पूरे मामले की जानकारी रखने वाले भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से इस बात की पुष्टि की. भारत-अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को धर्मशाला में खेला जाना है. फिर दूसरा ओडीआई 17 जून को लखनऊ में और तीसरा ओडीआई 20 जून को चेन्नई में निर्धारित है.

Advertisement

IPL फाइनल में लगी चोट!
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने वाले विराट कोहली फाइनल के दौरान असहज नजर आए थे. आईपीएल 2026 के फाइनल में कोहली ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई. उन्होंने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए और आरसीबी को गुजरात टाइटन्स (GT) पर पांच विकेट से जीत दिलाकर लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनाया.
यह भी पढ़ें: कौन है यह शख्स जो वैभव सूर्यवंशी के साथ साये की तरह रहता है? 'बेबी बॉस' के घर तक पहुंच गया

आखिरी ओवरों के दौरान कोहली दौड़ते समय परेशानी महसूस करते नजर आए थे, लेकिन उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे. फाइनल के बाद हुई मेडिकल जांच में सामने आया कि कोहली चोट से जूझ रहे हैं. चोट की गंभीरता को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसके चलते उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है.
यह भी पढ़ें: 'सूर्यवंशी स्पेशल टैलेंट, गेंद को बस मारता रहे, कुछ ना बदले...', कोहली के कोच ने वैभव को दी व‍िराट सलाह

Advertisement

यह चोट ऐसे समय आई है जब विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे थे. आईपीएल 2026 में उन्होंने 16 मैचों में 675 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 56.25 और स्ट्राइक रेट 165.85 रहा. पूरे सीजन में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से आरसीबी की सफलता में अहम भूमिका निभाई.

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे.

भारत vs अफगानिस्तान फुल शे़ड्यूल
♦ टेस्ट मैच: 6 जून से, न्यू चंडीगढ़, सुबह 9.30 बजे
♦ पहला वनडे: 14 जून, धर्मशाला, दोपहर 1.30 बजे
♦ दूसरा वनडे: 17 जून, लखनऊ, दोपहर 1.30 बजे
♦ तीसरा वनडे: 20 जून, चेन्नई, दोपहर 1.30 बजे

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »