भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर ट्रोल हुआ पाकिस्तानी क्रिकेटर, 'इंडिया नहीं पहुंचेगा' वाला बयान पड़ा भारी

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से पीटकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया. अब भारतीय टीम को सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करना है. भारतीय टीम की जीत के बाद मोहम्मद आमिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए.

Advertisement
मोहम्मद आमिर ने दिया था बेतुका बयान (Photo: PTI/AP) मोहम्मद आमिर ने दिया था बेतुका बयान (Photo: PTI/AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के सेमीफाइनल में पहुंचते ही पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. 1 मार्च को भारत ने कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर अंतिम चार में जगह पक्की कर ली. भारत ने 196 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को चार गेंद शेष रहते हासिल किया.

Advertisement

मोहम्मद आमिर ने एक टीवी शो में दावा किया था कि पाकिस्तान भले क्वालिफाई करे या नहीं, लेकिन भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा. उनके इस बयान ने तब काफी सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि मैदान पर भारतीय टीम ने उनके दावे को गलत साबित कर दिया. अब भारतीय टीम की वेस्टइंडीज पर जीत के बाद आमिर को फैन्स ट्रोल कर रहे हैं.

भारत की शुरुआत सुपर-8 में खराब रही थी, जहां उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की करारी हार झेलनी पड़ी. लेकिन इसके बाद टीम ने शानदार वापसी की. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को हराया और फिर वेस्टइंडीज को मात देकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया.

यह जीत कई मायनों में खास रही. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज दर्ज किया. साथ ही, ईडन गार्डन्स में टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा रन चेज भी पूरा किया. दबाव भरे मुकाबले में टीम की बल्लेबाजी गहराई और संयम ने सबका ध्यान खींचा. यह जीत 2016 के दर्दनाक सेमीफाइनल की भी याद दिलाती है, जब वेस्टइंडीज ने वानखेड़े स्टेडियम में भारत को बाहर कर दिया था. इस बार भारतीय टीम ने हिसाब बराबर करते हुए शानदार अंदाज में बदला पूरा किया.

Advertisement

इस ऐतिहासिक जीत के हीरो संजू सैसमसन रहे. भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और पावरप्ले में ही दो विकेट गिर गए. 41 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद स्टेडियम में तनाव साफ महसूस किया जा सकता था. ऐसे समय में सैमसन ने जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और चार छक्के शामिल थे. उन्होंने जल्दबाजी नहीं दिखाई, बल्कि पारी को समझदारी से आगे बढ़ाया. सूर्यकुमार यादव के साथ उनकी 58 रन की साझेदारी ने पारी को स्थिरता दी. बाद में तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने अहम योगदान देकर जीत की राह आसान की.

आखिरी ओवर में जब छह गेंदों पर सात रन चाहिए थे, तो संजू सैमसन ने रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर पहले छक्का जड़ा और फिर मिडऑन के ऊपर से विजयी चौका बटोरते हुए मैच खत्म कर दिया. अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा, जिसकी अगुवाई हैरी ब्रूक कर रहे हैं. यह मुकाबला एक बार फिर वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत की इस जीत ने जहां मोहम्मद आमिर के बयान को गलत साबित किया, वहीं टीम ने यह भी दिखा दिया कि बड़े मंच पर दबाव को कैसे अवसर में बदला जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »