आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 राउंड के मैचों का दौर जारी है. सुपर-8 स्टेज में भारतीय टीम का पहला मुकाबला रविवार (22 फरवरी) को साउथ अफ्रीका से होना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. मुकाबले में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. वहीं एडेन मार्करम साउथ अफ्रीकी दल की कमान संभालेंगे. यह मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल की याद दिलाने जा रहा है.
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा की वर्ल्ड कप से छुट्टी तय? कप्तान सूर्या ने सुपर-8 से पहले बताया गेम प्लान
डिफेंडिंग चैम्पियन भारत जहां लगातार चार जीत के साथ मैदान में उतरेगा. वहीं साउथ अफ्रीका भी चार मैचों की जीत की लय में है. हालांकि, भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ थोड़ी परेशानी हुई है. ऐसे में साउथ अफ्रीका के स्पिनर्स जॉर्ज लिंडे और केशव महाराज भारतीय बल्लेबाजों की इस कमजोरी को भुनाने की कोशिश करेंगे. साउथ अफ्रीका ने ग्रुप-डी में अपने तीन मैच अहमदाबाद में खेले थे, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ डबल सुपर ओवर में मिली जीत खास रही. इससे उन्हें स्थानीय परिस्थितियों का अनुभव है.
भारतीय टीम ये बदलाव करेगी
इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में एक बदलाव होना तय है. नीदरलैड्स के खिलाफ मुकाबले में उप-कप्तान अक्षर पटेल को रेस्ट दिया गया था. अब इस बिग गेम के लिए उनकी प्लेइंग-11 में वापसी होगी. अक्षर के खेलने की स्थति में ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना पड़ेगा. इसके अलावा कोई और फेरबदल होने की संभावना नहीं है. ओपनर अभिषेक शर्मा ने लगातार तीन पारियों में खाता जरूर नहीं खोला है, लेकिन उनपर टीम मैनेजमेंट का भरोसा कायम है.
उधर साउथ अफ्रीका ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में चार बदलाव किए थे. स्पिनर केशव महाराज, ऑलराउंडर मार्को जानसेन, फास्ट बॉलर लुंगी एनगिडी और मिडिल ऑर्डर बैटर डेविड मिलर को उस मैच में रेस्ट दिया गया था. ये चारों धुरंधर अब इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में लौटेंगे.
मुकाबले में भारत की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.
यह भी पढ़ें: 'जो बोले सो निहाल...', सुपर-8 से पहले अभिषेक शर्मा ने भरा टीम इंडिया में जोश, VIDEO
मुकाबले में साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश/जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी.
देखा जाए तो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 35 टी20 इंटरनेशनल (टी20I) मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 21 और साउथ अफ्रीका ने 13 मैचों में जीत हासिल की. जबकि एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला. यानी आंकड़ों में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है.
IND vs SA (हेड टू हेड)
कुल टी20I मैच: 35
भारत ने जीते: 21
साउथ अफ्रीका ने जीते: 13
टाई: 0
बेनतीजा: 1
भारत का फुल स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह और मोहम्मद सिराज
साउथ अफ्रीका का फुल स्क्वॉड: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्किया, ट्रिस्टन स्टब्स और रयान रिकेल्टन.
aajtak.in