T20 World Cup 2026: इस क्रिकेटर ने की छक्कों की बारिश, अपने कप्तान को नहीं बनाने दिया ऐतिहासिक शतक

ओमान के खिलाफ मुकाबले में आयरलैंड के बल्लेबाजों ने बल्ले से धांसू प्रदर्शन किया. कप्तान लोर्कन टकर शतक बनाने से सिर्फ 6 रन दूर रह गए. जॉर्ज डॉकरेल ने तो बेहद तूफानी बल्लेबाजी और आखिरी तीन गेंदों पर तीन छक्के लगा दिए.

Advertisement
जॉर्ज डॉकरेल ने ओमान के खिलाफ तूफानी पारी खेली. (Photo: Getty Images) जॉर्ज डॉकरेल ने ओमान के खिलाफ तूफानी पारी खेली. (Photo: Getty Images)

aajtak.in

  • कोलंबो,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड ने अपना तीसरा मुकाबला 14 फरवरी (शनिवार) को ओमान के खिलाफ खेला. कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में हुए ग्रुप-बी के इस मुकाबले में आयरलैंड ने 5 विकेट पर 235 रन बना डाले. आयरलैंड का टी20 इंटरनेशनल में ये सबसे बड़ा स्कोर रहा. साथ ही मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप किसी टीम का ये उच्चतम स्कोर भी है. साथ ही आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी दर्ज किया.

Advertisement

आयरलैंड के लिए कप्तान लोर्कन टकर ने 10 चौके और चार छक्के की मदद से 51 बॉल पर नाबाद 94 रन बनाए. टकर यदि 6 रन और बनाते, तो वो टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बन जाते. लेकिन वो इतिहास रचने से चूक गए. जॉर्ज डॉकरेल ने पारी के आखिरी ओवर में टकर को दोबारा स्ट्राइक नहीं दिया और बड़े-बड़े शॉट्स लगाए.

सुफयान महमूद के उस ओवर में लोर्कन टकर ने पहली गेंद दो रन लेने के बाद अगली गेंद पर सिंगल ले लिया. इसके बाद जॉर्ज डॉकरेल स्ट्राइक पर आए. डॉकरेल ने तीसरी गेंद पर तो कोई रन नहीं बनाया. मगर पारी की आखिरी तीन गेंदों पर उन्होंने तीन छक्के जड़ दिए. डॉकरेल ने कुल मिलाकर 9 गेंदों पर नाबाद 35 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के शामिल रहे.

Advertisement

टी20 विश्व कप में कप्तान के तौर पर सर्वोच्च स्कोर
98 क्रिस गेल बनाम भारत, ब्रिजटाउन, 2010
94* लोर्कन टकर बनाम ओमान, कोलंबो एसएससी, 2026
92 रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिजटाउन, 2024
88 क्रिस गेल बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल, 2009
85 केन विलियमसन बनाम ऑस्ट्रेलिया, दुबई, 2021

जॉर्ज डॉकरेल और लोर्कन टकर के बीच छठे विकेट के लिए 19 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की साझेदारी हुई. इस पार्टनरशिप में रनरेट 22.10 रहा. टी20 विश्व कप मैच में किसी अर्धशतकीय पार्टनरशिप के दौरान अब तक का ये सबसे उच्चतम रन रेट था.  इससे पहले साल 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में माइकल हसी और मिचेल जॉनसन ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रॉस आइलेट में 16 गेंदों पर नाबाद 53 रन जोड़े थे. उस साझेदारी के दौरान रनरेट 19.87 रहा था.

टी20 विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर
260/6 श्रीलंका बनाम केन्या, जोहानिसबर्ग, 2007
235/5 आयरलैंड बनाम ओमान, कोलंबो एसएससी, 2026
230/8 इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, वानखेड़े, 2016
229/4 साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2016
225/5 श्रीलंका बनाम ओमान, पल्लेकेल, 2026

आयरलैंड के टी20I में सर्वोच्च स्कोर
235/5 बनाम ओमान, कोलंबो एसएससी, 2026
226/4 बनाम ऑस्ट्रिया, एडिनबर्ग, 2023
225/7 बनाम अफगानिस्तान, अबू धाबी, 2023
221/5 बनाम भारत, मलाहाइड, 2022

लोर्कन टकर का कप्तान के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप में ये पहला मुकाबला रहा. टकर अब कप्तान के रूप में टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू पर सबसे बड़ी इनिंग्स खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. टकर ने क्रिस गेल को पछाड़ दिया है, जिन्होंने साल 2009 में कप्तान के रूप में  टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में 88 रन बनाए थे. टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के किसी बल्लेबाज का ये बेस्ट स्कोर भी रहा.

Advertisement

टी20 विश्व कप में आयरलैंड के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
94* लोर्कन टकर बनाम ओमान, कोलंबो एसएससी, 2026
72* कर्टिस कैम्फर बनाम स्कॉटलैंड, होबार्ट, 2022
71* लोर्कन टकर बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिस्बेन, 2022
66* पॉल स्टर्लिंग बनाम वेस्टइंडीज, होबार्ट, 2022

डेथ ओवरों (16-20) में सबसे ज्यादा रन (टी20 विश्व कप)
116 जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया, नैरोबी, 2024,
103 भारत बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरु, 2024
93 आयरलैंड बनाम ओमान, कोलंबो एसएससी, 2026
90 साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, पोटचेफस्ट्रूम, 2017

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement