फॉलो-अनफॉलो का खेल, डिलीट हुईं MI की तस्वीरें... सूर्या-हार्दिक के बीच सब ठीक है?

मुंबई इंडियंस के खराब IPL 2026 अभियान के बाद टीम के भीतर हलचल तेज हो गई है. सूर्यकुमार यादव की सोशल मीडिया गतिविधियों MI से जुड़ी तस्वीरें हटाना और हार्दिक पंड्या को फॉलो न करना ने चर्चाओं को हवा दी है. वहीं फ्रेंचाइजी जल्द ही हार्दिक के साथ बैठक कर टीम और उनके भविष्य पर समीक्षा करने वाली है.

Advertisement
सूर्या का MI से दूर-दूर रिश्ता? हार्दिक को नहीं किया फॉलो, कप्तानी विवाद ने बढ़ाई हलचल (Photo: PTI) सूर्या का MI से दूर-दूर रिश्ता? हार्दिक को नहीं किया फॉलो, कप्तानी विवाद ने बढ़ाई हलचल (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:39 PM IST

मुंबई इंडियंस के लिए इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 का सीजन खत्म होने के साथ ही टीम के भीतर कई सवाल उठने लगे हैं. सबसे ज्यादा चर्चा सूर्यकुमार यादव की सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर हो रही है. फॉलो-अनफॉलो-रिफॉलो के सिलसिले और मुंबई इंडियंस से जुड़ी तस्वीरें हटाने की खबरों ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है.

चर्चा यह भी है कि सूर्यकुमार ने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को फॉलो रखा है, लेकिन टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या को नहीं. हालांकि, इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. माना जा रहा है कि भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छिनने के बाद उनके भीतर निराशा और असंतोष हो सकता है.

Advertisement

हाल ही में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने संकेत दिए थे कि श्रेयस अय्यर को टी20 कप्तान भविष्य की योजनाओं 2028 ओलंपिक और अगले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इससे सूर्यकुमार की टीम इंडिया में वापसी और कप्तानी की संभावनाओं पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि मुंबई इंडियंस के साथ उनका भविष्य फिलहाल सुरक्षित माना जा रहा है और टीम उन्हें रिलीज या ट्रेड करने के मूड में नहीं दिखती.

दूसरी ओर, हार्दिक पंड्या को लेकर भी अटकलें तेज हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंचाइज़ी के भीतर यह माना जा रहा है कि इस सीजन के बाद गहन आत्ममंथन की जरूरत है. एक सूत्र ने कहा- कोई घबराहट नहीं है, लेकिन फ्रेंचाइजी सीजन की समीक्षा करेगी और आगे की दिशा तय करेगी.

मुंबई इंडियंस इस बार तालिका में सबसे नीचे रहने से सिर्फ बेहतर नेट रन रेट के कारण बची. पांच बार की  चैम्प‍ियन टीम का यह अभियान बेहद निराशाजनक रहा. सीजन में टीम ने तीन कप्तानों हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह का इस्तेमाल किया, 24 खिलाड़ियों को मौका दिया और कई चयन तथा रणनीतिक फैसलों पर सवाल उठे.

Advertisement


हार्द‍िक बतौर कप्तान MI में फ्लॉप 
हार्दिक को गुजरात टाइटन्स से बड़े भरोसे के साथ तीन साल पहले टीम में लाया गया था, लेकिन उनके नेतृत्व में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कमजोर रहा है. 2024 से अब तक टीम ने 39 मैचों में सिर्फ 15 जीत हासिल की हैं, जबकि 24 मुकाबले हारे हैं. जीत प्रतिशत महज 38 रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंचाइजी प्रबंधन हार्दिक पंड्या के साथ बैठक करेगा, जिसमें टीम और खिलाड़ी दोनों के भविष्य पर चर्चा होगी. फैसला दोनों पक्षों के हित में लिया जाएगा, चाहे वह टीम में बने रहना हो, रिलीज होना हो या किसी ट्रेड का रास्ता.

फिलहाल हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज की तैयारी में जुटे हैं और उन्हें अभी इस चर्चा से दूर रखा गया है.

हार्दिक को लेकर ट्रेड की अटकलें भी सामने आई हैं, लेकिन अभी तक किसी फ्रेंचाइज़ी ने औपचारिक प्रस्ताव नहीं दिया है. हालांकि कई टीमों ने अनौपचारिक तौर पर 32 वर्षीय ऑलराउंडर को लेने में रुचि दिखाई है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »