श्रीनगर के लाल चौक पर अकेले तिरंगा फहराने वाली महिला को सुरेश रैना ने किया सलाम

सोशल मीडिया पर लोगों ने सुनीता अरोड़ा की तारीफ की है. अब भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी इस महिला को सलाम किया है. रैना ने बुधवार को ट्वीट किया कि लाल चौक पर भारत माता की जय के नारे लगाने वाली कश्मीरी पंडित महिला को मेरा सलाम. ये एक बहादुर महिला हैं.

Advertisement
सुनीता अरोड़ा को रैना ने किया सलाम सुनीता अरोड़ा को रैना ने किया सलाम

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 17 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 10:37 AM IST

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्रीनगर के लाल चौक पर महिला के द्वारा भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाने का वीडियो लगातार वायरल हुआ है. सोशल मीडिया पर लोगों ने सुनीता अरोड़ा की तारीफ की है. अब भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी इस महिला को सलाम किया है. रैना ने बुधवार को ट्वीट किया कि लाल चौक पर भारत माता की जय के नारे लगाने वाली कश्मीरी पंडित महिला को मेरा सलाम. ये एक बहादुर महिला हैं.

Advertisement

 

बता दें कि करीब 45 सेकंड के इस वीडियो में सुनीता अरोड़ा को शहर के प्रमुख हिस्से में नारे लगाते हुए देखा जा सकता है, जहां भाजपा की युवा इकाई के करीब के तौर पर हिरासत में ले लिया गया था. वे लाल चौक पर तिरंगा फहराना चाहते थे. आपको बता दें कि सुनीता अरोड़ा कश्मीरी पंडित हैं. उन्होंने कहा कि वह ‘‘दिग्भ्रमित युवाओं’’ को मुख्यधारा में लौटने के लिए संदेश देना चाहती थीं.

पर्स में छिपाकर ले गई थी तिरंगा

श्रीनगर से लौटने के बाद उन्होंने यहां कहा कि लाल चौक में ऐतिहासिक घंटा घर के पास पुलिसकर्मियों के घेरे में देशभक्ति के नारे लगा कर उन्हें गौरव की अनुभूति हो रही थी. उन्हें वहां पहुंचने के लिए 20 सुरक्षा चौकियों से गुजरना पड़ा. उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय ध्वज अपने पर्स में छिपा कर ले गयी थीं.उनका यह वीडियो फेसबुक और ट्वीटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइटों पर खूब देखा जा रहा है. कई लोगों ने लाइक करने के साथ ही इसे शेयर और रिट्वीट भी किया.

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »