'ऐसा टैलेंट सदियों में आता है', वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो गई सबसे बड़ी भविष्यवाणी, सामने आया हैरान करने वाला सच!

वैभव सूर्यवंशी से आने वाले समय में टीम इंडिया को मैच विनिंग परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी. दलीप ट्रॉफी के बाद वैभव 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलते हुए नजर आ सकते हैं. वैभव की नजरें साल 2028 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह पक्की करने की होगी.

Advertisement
दिग्गज ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर आखिर क्या कहा? (PHOTO: Reuters) दिग्गज ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर आखिर क्या कहा? (PHOTO: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:19 PM IST

भारतीय टीम के विस्फोटक युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिग्गज लगातार अपनी राय दे रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में जिस तरह की शुरुआत की है, उससे सभी की उम्मीदें बढ़ गई है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से दमखम दिखाने का काम किया था. वह भारत की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे. जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा भी गया. 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विश्व विजेता कप्तान स्टीव वॉ भी वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हो गए हैं. उन्होंने वैभव की तुलना सीधे सर डॉन ब्रैडमैन और एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गजों से कर दी है. स्टीव वॉ का मानना है कि वैभव ने इतनी कम उम्र में टी20 क्रिकेट खेलने का तरीका ही बदल दिया है. उन्होंने एक मीडिया चैनल से बातचीत में इस युवा भारतीय स्टार की जमकर तारीफ की.

'सदियों में एक बार आता है वैभव जैसा टैलेंट'

उन्होंने आगे कहा कि वैभव जैसा टैलेंट सदियों में एक बार आता है. उसने अभी से टी20 क्रिकेट को बदल दिया है. बहुत कम खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो खेल का तरीका बदल पाते हैं. एडम गिलक्रिस्ट ने टेस्ट क्रिकेट में ऐसा किया था और उनसे पहले ब्रैडमैन ने बल्लेबाजी के मायने बदले थे. वैभव आगे चलकर इस खेल का लीजेंड बनेगा.

Advertisement

लगातार रनों की बारिश कर रहे हैं वैभव

साल 2026 में वैभव का बल्ला जिस तरह से आग उगल रहा है, उसे देखकर हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है. इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने अपने शानदार खेल से प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया. इस टूर्नामेंट की 7 पारियों में वैभव ने 62.71 की बेहतरीन औसत और 169.49 के तूफानी स्ट्राइक रेट से कुल 439 रन ठोके. खिताबी मैच यानी फाइनल में तो उन्होंने पूरे टूर्नामेंट की महफिल ही लूट ली. 

आईपीएल में बल्ले से मचाई तबाही

फाइनल मुकाबले में वैभव के बल्ले से महज 80 गेंदों पर नाबाद 175 रनों की ऐसी पारी निकली जिसे सालों तक याद रखा जाएगा. अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद आईपीएल 2026 में भी वैभव की दहाड़ जारी रही. राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में खेलते हुए वैभव ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 776 रन कूटे और मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का ताज भी अपने सिर सजाया.

स्टीव वॉ ने वैभव को दी ये नसीहत

स्टीव वॉ ने तारीफ के साथ-साथ वैभव को आगाह भी किया है. उन्होंने साफ कहा कि अब दुनिया भर की टीमें वैभव के खेल, उनके फुटवर्क और रन बनाने के तरीकों की बारीकी से पड़ताल करेंगी. स्टीव वॉ ने इस युवा स्टार को भविष्य के लिए कुछ नसीहतें दी हैं. उन्होंने आगाह किया कि क्रिकेट में हर खिलाड़ी का खराब दौर आता है और कोई भी हमेशा अजेय नहीं रह सकता, इसलिए वैभव को आने वाली चुनौतियों और बुरे वक्त के लिए अभी से मानसिक रूप से तैयार रहना होगा. 

Advertisement

वॉ ने उन्हें हमेशा जमीन से जुड़े रहने की सलाह देते हुए कहा कि सफलता मिलने पर ज्यादा हवा में नहीं उड़ना चाहिए और विफलता मिलने पर निराश होकर टूटना नहीं चाहिए. इसके अलावा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने एक सबसे जरूरी बात यह भी कही कि शोहरत बढ़ने के साथ ही सलाह देने वालों की भीड़ भी बढ़ेगी. ऐसे में वैभव को अपने आस-पास एक-दो ऐसे भरोसेमंद लोग रखने होंगे, जिनकी बातों और मार्गदर्शन पर वह आंख मूंदकर विश्वास कर सकें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »