फिर कोच बनेंगे शास्त्री? गांगुली बोले- कोई भी कर सकता है अप्लाई, हम देखेंगे

शास्त्री ने खुले आम गांगुली को उन्हें बाहर करने का जिम्मेदार ठहराया था. गांगुली ने इस पर कहा, हर किसी को आवेदन भरने का अधिकार है. हम देखेंगे. मैं भी आवेदन कर सकता था, अगर मैं प्रशासक नहीं होता.

Advertisement
सौरव गांगुली, रवि शास्त्री सौरव गांगुली, रवि शास्त्री

BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2017,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST

कप्तान विराट कोहली और अनिल कुंबले के बीच हुए विवाद के बाद कुंबले ने इस्तीफा दे दिया था. अभी तक इस मुद्दे पर चुप रहे सलाहकार समिति के सदस्य और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि चैम्पियंस ट्राफी के फाइनल में भारतीय टीम को मिली हार के बाद कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली के बीच ड्रेसिंग रूम में हुए मतभेद को परिपक्व तरीके से निपटाया जाना चाहिए था. गांगुली ने कहा कि कुंबले और कोहली के बीच मामले को बेहतर तरीके से निपटाया जाना चाहिए, इसे उचित तरीके से निपटाया जाना चाहिए था.

Advertisement

कोई भी कर सकता है अप्लाई
आपको बता दें कि की नियुक्ति ने एक नया मोड़ ले लिया है क्योंकि टीम के पूर्व निदेशक रवि शास्त्री ने भी इस पद के लिये आवेदन भरने का फैसला किया है और वह इस दौड़ में सबसे आगे दिख रहे हैं जबकि कुंबले को उन पर तरजीह देकर कोच बनाया गया था. शास्त्री ने खुले आम गांगुली को उन्हें बाहर करने का जिम्मेदार ठहराया था. गांगुली ने इस पर कहा, हर किसी को आवेदन भरने का अधिकार है. हम देखेंगे. मैं भी आवेदन कर सकता था, अगर मैं प्रशासक नहीं होता.

आपको बता दें कि, शुरू होने से पहले कोहली और कुंबले के बीच विवाद की खबरें चर्चा में थी. जानकारी मिली कि कुंबले के सख्त रवैये से कप्तान समेत कुछ खिलाड़ी सहज नहीं थे. पाकिस्तान के हाथों चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में शिकस्त झेलने के बाद कुंबले ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया. बोर्ड ने उन्हें वेस्टइंडीज दौरे तक बने रहने को कहा था. हालांकि कुंबले ने विंडीज नहीं जाने का फैसला करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया. अनिल कुंबले ने ट्वीट करके इसका कारण भी बताया था. उन्होंने लिखा कि बीसीसीआई ने उनको कहा कि टीम के कप्तान को उनकी कार्यशैली को लेकर परेशानी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »