SKY के इम्पैक्ट रोल पर बवाल, कोच का करारा जवाब- कुछ भी गलत नहीं

मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने स्पष्ट किया कि सूर्यकुमार यादव को पहले मैच में इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में उतारना महज एहतियाती फैसला था, क्योंकि वह हल्की ग्रोइन जकड़न से जूझ रहे थे.

Advertisement
मुंबई इंडियंस के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव बड़ी पारी नहीं खेल पाए. (Photo, AP) मुंबई इंडियंस के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव बड़ी पारी नहीं खेल पाए. (Photo, AP)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:28 AM IST

सूर्यकुमार यादव को लेकर IPL मुकाबले के दौरान जो चर्चाएं तेज थीं, उन पर महेला जयवर्धने ने साफ-साफ ब्रेक लगा दिया. मुंबई इंडियंस (MI) के हेड कोच ने दो टूक कहा, 'यह कोई मसाला स्टोरी नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति थी.'

दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुकाबले में SKY फील्डिंग के लिए नहीं उतरे और बतौर इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट ही बल्लेबाजी करने आए. इसके बाद सोशल मीडिया से लेकर एक्सपर्ट पैनल तक, हर जगह सवाल उठने लगे- क्या सब कुछ ठीक है?

Advertisement

लेकिन जयवर्धने ने पूरे मामले को शांत अंदाज में क्लियर कर दिया. उन्होंने बताया कि सूर्यकुमार हल्की ग्रोइन टाइटनेस से जूझ रहे थे, और टीम मैनेजमेंट ने बिना रिस्क लिए उन्हें एक्स्ट्रा आराम देने का फैसला किया.

जयवर्धने ने साफ कहा, 'प्लीज, कोई अनचाही कहानियां मत बनाइए… यह सिर्फ एहतियात है.' 

मैदान पर क्या हुआ?

मुंबई इंडियंस ने इस मैच में इतिहास रच दिया. 221 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की, जो IPL इतिहास का उनका सबसे बड़ा सफल रन चेज बन गया.

रोहित शर्मा (78 रन), रयान रिकेल्टन (81 रन) दोनों के बीच 148 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप, वहीं SKY ने भी छोटे लेकिन तेज कैमियो में 8 गेंदों पर 16 रन ठोके.

‘ये प्लानिंग थी, मजबूरी नहीं’

जयवर्धने ने बताया कि टीम के पास अगला मैच खेलने से पहले 5 दिन का गैप था, इसलिए उन्होंने SKY को पूरी तरह फिट करने का रास्ता चुना. उन्होंने कहा, 'वो खुद 3-4 ओवर फील्डिंग करना चाहते थे, लेकिन मैंने मना किया. सीजन लंबा है, हमें अपने अहम खिलाड़ियों को संभालकर चलना होगा.'

Advertisement

रोहित पर से हट चुका है दबाव

इस जीत में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी ने भी सबका ध्यान खींचा. जयवर्धने के मुताबिक, कप्तानी का बोझ हटने के बाद रोहित अब ज्यादा फ्री होकर खेल रहे हैं. महेला ने कहा, 'अब वो शांत हैं, क्लियर माइंडसेट में हैं… यही वजह है कि उनका बेस्ट बाहर आ रहा है.'

शार्दुल ठाकुर को लेकर भी जयवर्धने ने रणनीति साफ की. उन्होंने बताया कि टीम ने मिडिल और डेथ ओवर्स के लिए खास प्लानिंग की थी, ताकि बैलेंस बना रहे.

मुंबई इंडियंस के कैंप से साफ संदेश है- 

- SKY पूरी तरह ठीक हैं, कोई बड़ी चोट नहीं
- इम्पैक्ट सब का फैसला रणनीति और फिटनेस मैनेजमेंट का हिस्सा था

यानी, फिलहाल फैन्स को चिंता करने की जरूरत नहीं… बल्कि SKY के अगले मैच में फुल धमाके का इंतजार करना चाहिए.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement