शोएब अख्तर पर टूटा दुखों का पहाड़, बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया है. शोएब ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उनके भाई अल्लाह को प्यारे हो गए हैं. शाहिद ने शोएब के क्रिकेट करियर में अहम भूमिका निभाई थी और हर मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया था. क्रिकेट जगत और फैंस शोक व्यक्त कर रहे हैं.

Advertisement
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया है (Photo: Getty) पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया है (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

'रावलप‍िंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया है. इस दुखद खबर की जानकारी खुद शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया के जरिए दी. उन्होंने भावुक संदेश शेयर करते हुए बताया कि उनके बड़े भाई अब इस दुनिया में नहीं रहे. साथ ही उन्होंने कहा कि नमाज-ए-जनाजा का समय और स्थान जल्द साझा किया जाएगा.

Advertisement

शाहिद अख्तर सिर्फ शोएब के बड़े भाई ही नहीं थे, बल्कि उनके जीवन और क्रिकेट करियर के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक थे. जब शोएब अपने करियर के शुरुआती दौर में संघर्ष कर रहे थे, तब शाहिद ने हर कदम पर उनका साथ दिया. पाकिस्तान की नेशनल टीम तक पहुंचने के सफर में उन्होंने छोटे भाई का हौसला बढ़ाया और मुश्किल परिस्थितियों में हमेशा उनके साथ खड़े रहे.

शोएब अख्तर का इंटरनेश करियर जितना शानदार रहा, उतना ही विवादों से भी घिरा रहा. हालांकि हर चुनौतीपूर्ण दौर में शाहिद अख्तर उनके सबसे बड़े सपोर्टर बने रहे. चाहे मैदान के भीतर की चुनौतियां हों या मैदान के बाहर के विवाद, शाहिद ने हमेशा अपने भाई का बचाव किया और उन्हें मानसिक मजबूती दी.

दोनों भाइयों के बीच बेहद खास रिश्ता था. उनके बीच गहरा भरोसा और आपसी सम्मान था. शाहिद परिवार के महत्वपूर्ण फैसलों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे. वर्ष 2014 में शोएब अख्तर की शादी की खबर सबसे पहले शाहिद अख्तर ने ही सार्वजनिक की थी, जिससे दोनों के करीबी रिश्ते का अंदाजा लगाया जा सकता है.

Advertisement

यह नुकसान शोएब अख्तर के लिए इसलिए भी ज्यादा दर्दनाक है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में वह पहले ही एक बड़ा पारिवारिक सदमा झेल चुके हैं. वर्ष 2021 में उनकी मां का निधन हो गया था, जिसका उन पर गहरा असर पड़ा था. अब बड़े भाई के निधन ने उन्हें एक और गहरे दुख में डाल दिया है.

शाहिद अख्तर के निधन की खबर सामने आते ही क्रिकेट जगत, शोएब के फैन्स और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करनी शुरू कर दी हैं. लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं और शोएब अख्तर व उनके परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत देने की प्रार्थना कर रहे हैं.

शाहिद अख्तर का जाना सिर्फ परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि शोएब अख्तर के जीवन के उस अध्याय का अंत भी है, जिसमें एक बड़े भाई ने हर मुश्किल मोड़ पर अपने छोटे भाई का हाथ थामे रखा. यही वजह है कि यह क्षति शोएब अख्तर के लिए बेहद व्यक्तिगत और भावनात्मक मानी जा रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »