कौन हैं शादाब खान की पत्नी और क्या करती हैं काम? लाहौर में मिली चमत्कारी जीत तो सरेआम लुटाया प्यार!

9 साल के लंबे इंतजार के बाद शादाब खान ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा. शादाब खान ने 154 रन पर 9 विकेट गिरने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और टीम को एक यादगार जीत दिला दी. इतना ही नहीं इस जीत के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नाम जुड़ गया.

Advertisement
शादाब खान ने बिखेरा जलवा. (PHOTO: AP/@X) शादाब खान ने बिखेरा जलवा. (PHOTO: AP/@X)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:40 PM IST

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज के बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 1 विकेट से हराकर यादगार जीत दर्ज की. 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक वक्त पाकिस्तानी टीम महज 154 के स्कोर पर अपने 9 विकेट गंवाकर हार की कगार पर खड़ी थी. 

ऐसा लग रहा था कि मैच पाकिस्तान के हाथ से निकल चुका है, लेकिन इसके बाद ऑलराउंडर शादाब खान ने वो किया जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं थी. शादाब खान ने 10वें नंबर के बल्लेबाज हारिस रऊफ के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी निभाई. 

Advertisement

शादाब खान ने महज 96 गेंदों पर 13 चौके और 5 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 113 रनों की शतकीय पारी खेली. यह वनडे क्रिकेट में नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. 

दूसरी तरफ हारिस रऊफ ने 19 गेंदों में भले ही सिर्फ 7 रन बनाए, लेकिन उन्होंने दूसरे छोर पर चट्टान की तरह डटकर शादाब का साथ निभाया. दोनों ने 10वें विकेट के लिए नाबाद 89 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी बुनी. आखिरकार रऊफ के बल्ले से निकले विजयी चौके के साथ पाकिस्तान ने 47.1 ओवर में 9 विकेट खोकर 243 रन बनाकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

पत्नी और मां को लेकर कही दिल की बात

इस चमत्कारी जीत के बाद शादाब खान बेहद भावुक हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर इस पारी और जीत का श्रेय अपनी जिंदगी की दो सबसे अहम महिलाओं अपनी मां और पत्नी को दिया. शादाब ने लिखा कि मैं इस जीत को अपनी जिंदगी की 2 सबसे बेहतरीन महिलाओं यानी अपनी मां और अपनी पत्नी को समर्पित करता हूं. 

Advertisement

कौन हैं शादाब की वाइफ मलाइका सकलैन?

शादाब खान की इस कामयाबी के बाद फैन्स के बीच उनकी पत्नी मलाइका सकलैन को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है. मलाइका कोई आम चेहरा नहीं हैं, बल्कि पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और पूर्व हेड कोच सकलैन मुश्ताक की बेटी हैं.

मलाइका खूबसूरती के साथ-साथ पढ़ाई में भी बेहद होनहार रही हैं. उन्होंने कंप्यूटर सिस्टम्स इंजीनियरिंग में स्नातक (B.Tech) करने के बाद प्रसिद्ध से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. हालांकि, पढ़ाई में अव्वल रहने के साथ-साथ मलाइका को ब्यूटी और लाइफस्टाइल का बहुत शौक था, जिसके चलते उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट के रूप में अपना शानदार करियर बनाया.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »