ऋषभ पंत का बड़ा खुलासा- सूर्यकुमार यादव की कप्तानी कैसे बदल रही टीम इंडिया का खेल

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की तैयारियों और रणनीति पर आज ‘सलाम क्रिकेट’ का मंच सजा है. इसमें सुनील गावस्कर, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल , हरभजन सिंह जैसे दिग्गज टीम संयोजन, बल्लेबाजी-बॉलिंग प्लान और वर्ल्ड कप चैलेंज पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं.

Advertisement
ऋषभ पंत 'सलाम क्रिकेट' में अपनी राय रखते हुए. ऋषभ पंत 'सलाम क्रिकेट' में अपनी राय रखते हुए.

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 05 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, और इसी बीच आजतक के ‘सलाम क्रिकेट’ में दिग्गज क्रिकेटर वर्ल्ड कप रणनीति पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं. गुरुवार (5 फरवरी) को इस खास कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट के वर्तमान और पूर्व सितारे अपनी इनसाइड जानकारी और अनुभव साझा कर रहे हैं.

‘ पंत’ऐस्टिक परफॉर्मर’ से पहला सत्र

ऋषभ पंत ने पहले सत्र में कहा कि टी20 वर्ल्ड कप को इंजॉय करना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि फिलहाल वे रिकवरी फेज में हैं और वर्ल्ड कप का प्रेशर होगा, लेकिन होम ग्राउंड में खेल का अनुभव अलग होता है.

Advertisement

पंत 10 जनवरी से टीम इंडिया से बाहर हैं और तब से बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर मेहनत कर रहे हैं. उन्हें वडोदरा में एक अभ्यास सत्र के दौरान साइड स्ट्रेन चोट लगी थी.

उन्होंने साझा किया,'चोट लगने पर पहले सिर्फ दर्द महसूस हुआ. हॉस्पिटल गए और टीम के साथ बातचीत की. दूसरी इनिंग्स में हमने कमबैक किया, लेकिन फर्स्ट इनिंग्स में हम पीछे थे. फुल फ्रैक्चर भी हुआ- मेरा लास्ट फिंगर पूरी तरह स्नैप हो गया था. डॉक्टर ने कहा कि सबसे खराब स्थिति में सर्जरी करनी पड़ सकती थी, जिससे 3-4 हफ्ते अतिरिक्त लग सकते थे. उस वक्त मेरे लिए सबसे जरूरी था इंडिया के लिए मैच जीतना या बचाना.'

पंत ने कहा कि किसी भी प्लानिंग के बावजूद अगले घंटे में क्या होगा, यह कोई नहीं जानता.

Advertisement

हादसे को याद कर भावुक हुए पंत

आजतक के मंच पर पंत उस सड़क हादसे को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा,'मुझे लगा भगवान कुछ सिखाना चाहते थे… शायद जिंदगी को अलग नजरिए से देखने के लिए. उस मुश्किल दौर ने मुझे मानसिक रूप से मजबूत बनाया. क्रिकेट से दूर रहना आसान नहीं था, लेकिन उसी समय ने मुझे खुद को समझने और निखारने का मौका दिया.'

‘सूर्या भाई की एनर्जी अलग लेवल की’

ऋषभ पंत ने टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की- 'सूर्या भाई की एनर्जी ड्रेसिंग रूम का माहौल ही बदल देती है. वे सिर्फ बल्लेबाज नहीं, बल्कि ऐसे लीडर हैं जो हर खिलाड़ी को आजादी और भरोसा देते हैं.'

पंत के मुताबिक टीम इंडिया में दिखाई दे रही एग्रेसिव माइंडसेट की जड़ में कप्तान की सोच और फास्ट बॉलर्स की भूमिका है.

'सलाम क्रिकेट' का पूरा शेड्यूल 

14:00 – 14:45 बजे : पंत’ऐस्टिक परफॉर्मर

· ऋषभ पंत, विश्व कप 2024 के विजेता

14:45 – 15:30 बजे : स्विंग के सुल्तान

· मोहित शर्मा, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
· ईशांत शर्मा, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
· उमेश यादव, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
· प्रवीण कुमार, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी

15:30 – 16:15 बजे : जांबाज गेंदबाज!

· मदन लाल, विश्व कप विजेता (1983)
· अतुल वासन, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
· चेतन शर्मा, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी

Advertisement

16:15 – 16:45 बजे : दिग्गज की आवाज

· सुनील गावस्कर, विश्व कप विजेता

16:45 – 17:30 बजे : जीत की कहानी, चैम्पियंस की जुबानी

· हरभजन सिंह, टी20 विश्व कप विजेता (2007)
· सुरेश रैना, विश्व कप विजेता (2011)
· युजवेंद्र चहल, टी20 विश्व कप विजेता (2024)

18:30 – 19:30 बजे : कौन बनेगा चैम्पियन?

· सुनील गावस्कर, विश्व कप विजेता
· हरभजन सिंह, टी20 विश्व कप विजेता (2007)
· सुरेश रैना, विश्व कप विजेता (2011)
· मदन लाल, विश्व कप विजेता (1983)
· चेतन शर्मा, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
· युजवेंद्र चहल, टी20 विश्व कप विजेता (2024)
· मोहित शर्मा, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
· उमेश यादव, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
· प्रवीण कुमार, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement